'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों टेलीविजन पर छाया हुआ है। टीआरपी चार्ट में भी ये शो लगातार बना हुआ है। बीते दिनों कपिल शर्मा शो के सेट पर पंजाबी सिंगर्स ने धमाल मचाया था। लेकिन इस वीकेंड आने वाला ऐपिसोड ऐतिहासिक होने वाला है। कपिल शर्मा इस बार 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी करते नजर आएंगे। सुनील गावस्कर को छोड़कर टीम के सारे सदस्य वहां मौजूद रहेंगे। हाल ही में इस ऐपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें कपिल देव का एक जवाब सुनकर कपिल शर्मा खामोश रह जाते हैं।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
इस एपिसोड में कपिल देव के साथ मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैयद किरमानी, बलविंदर संधू, यशपाल शर्मा और सुनील वालसो होंगे। वहीं सुनील गावस्कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शो का हिस्सा बनेंगे।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
सोशल मीडिया पर इस ऐपिसोड का एक प्रोमो आया है जिसमें कपिल शर्मा, कपिल देव से पूछते हैं- पाजी 1983 में आपकी टीम खेलने गई तब आपको आइडिया था कि आप वर्ल्ड कप जीत जाएंगे। इस पर कपिल देव ने जवाब दिया- कभी कभी आपको अपनी ताकत का पता नहीं होता, आपको भी तो शुरू में नहीं पता था कि आपका शो इतना बड़ा हो जाएगा।
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
कपिल देव के इस जवाब को सुनकर सेट पर मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगते हैं जबिक कपिल शर्मा शांत रह जाते हैं। इसके अलावा कीर्ति आजाद एक किस्सा शेयर करते हुए कहते हैं, 'कपिल देव साहब दिन में कप्तान हुआ करते थे और ईवनिंग टीम के कप्तान संदीप पाटिल थे।' इस पर कपिल देव कहते हैं कि शाम के समय ही सारी प्लानिंग की जाती है, फिर बिशन सिंह बेदी कहते हैं कि दोनों ही कप्तान बहुत फ्रीडम दिया करते थे।
इस पर वहां मौजूद हरभजन सिंह पूछते हैं कि ज्यादा मजा किसकी कप्तानी में आता था, तो कपिल देव कहते हैं कि नेचुरली शाम को ही मजा आता है...और इस तरह सभी ठहाके लगाकर हंसते हैं। आपको बता दें कि इस ऐपिसोड में जज की सीट पर हरभजन सिंह नजर आएंगे।