इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 को उसका विनर मिल गया है। पुणे की डांसर सौम्या कांबले (Saumya Kamble) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या कांबले को बतौर इनाम 15 लाख रुपये का चेक और एक चमचमाती शानदार गाड़ी भी इनाम के तौर पर दी गई है। विनर के अलावा चार कंटेस्टेंट्स को 1 लाख रूपये का चेक दिया गया है।
India’s Best Dancer 2: सौम्या कांबले बनीं इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर, 15 लाख के चेक के साथ मिली चमचमाती कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पॉपिंग, एनिमेशन और लॉकिंग स्किल्स के लिए मशहूर जयपुर के गौरव सरवन ने सात साल की उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। आज वह अपनी डांस एकेडमी चलाते हैं। उन्होंने अपने असाधारण डांस मूव्स से समय-समय पर जजों और दर्शकों का दिल जीता है। बेस्ट 5 में अपनी जगह बनाने को लेकर सरवन बताते हैं, "मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच का आभारी हूं, जिसने मुझे यहां अपनी डांस टेक्निक्स दिखाने का मौका दिया। रुपेश सर जैसे कोरियोग्राफर का होना तेरे लिए एक आशीर्वाद है, जो इस सफर में मुझे लगातार सपोर्ट करते रहे।"
पुणे की सौम्या कांबले अपनी बेली डांसिंग के लिए मशहूर हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने जबकि उनकी मां उन्हें एक डांसर बनाना चाहती थीं। सौम्या को अपने आकर्षक और स्वाभाविक डांस एक्ट्स के लिए बहुत तारीफें मिलीं। सौम्या बताती हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना आगे निकल आऊंगी। मैं बेस्ट फाइव में शामिल होकर बेहद खुश हूं, क्योंकि इस शो का हिस्सा बनकर मैं एक तरह से अपनी मां का सपना पूरा कर रही हूं। आज मैं यहां उनके सपोर्ट की वजह से ही हूं। आज मेरे पापा के चेहरे पर भी मुस्कान है। यह वाकई एक खुशनुमा एहसास है।"
ओडिशा की रोजा राणा की काबिलियत से तो सभी वाकिफ हैं! अपनी बॉलीवुड फ्रीस्टाइल और ओपन स्टाइल टेक्निक्स के लिए मशहूर रोजा हर एपिसोड में खुद को साबित करती रही हैं। रोजा बताती हैं, "मैं सारे देश के सामने हमेशा अपने राज्य ओडिशा का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी। मैं मानती हूं कि मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद की बदौलत ही 'बेस्ट फाइव' में पहुंची हूं। मैं अपने कोरियोग्राफर सनम की भी आभारी हूं, जो हमेशा मेरे साथ रहे और मैं दर्शकों के सपोर्ट के लिए भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।"
असम के रक्तिम ठाकुरिया न सिर्फ अपनी ओपन स्टाइल कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं बल्कि एक खास किस्म के इंसान के रूप में भी जाने जाते हैं। वह शुरू से ही इस शो में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस हमेशा दूसरों से अलग रही है। रक्तिम ठाकुरिया कहते हैं, "मैं बेस्ट फाइव में पहुंचकर बेहद खुश हूं। कहीं ना कहीं मैंने हमेशा एक रियलिटी शो के फाइनल में जगह बनाने का सपना देखा था और आज इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच पर आकर ऐसा लगता है, जैसे मेरा सपना सच हो गया। मैं अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स के लिए भी बेहद खुश हूं, जिन्होंने मेरे साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई है।'