बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने के बाद जहां सभी एक्टर्स कुछ न कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो वहीं हिना खान मस्ती के मूड में है। वह ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। हाल ही में हिना रॉकी के साथ श्रीलंका घूम के आईं तो वहीं अब वह दुबई की सैर कर रही हैं। कुछ तस्वीरों को हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो शर्तिया आपका दिल जीत लेंगी।
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर हिना खान ने साझा किया है। जिसमें एक या दो नहीं बल्कि कई सारी फोटो हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने फैंस से दुबई घूमने की गुजारिश भी की है। हिना और रॉकी ने बिग बॉस के दौरान प्यार का इजहार किया था। यहां तक कि शो के दौरान रॉकी ने कई बार आकार हिना का सपोर्ट भी किया।
वहीं कुछ दिन पहले हिना खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में हिना फैंस से नकारात्मक पोस्ट को दूर करने की बात कह रही थीं। साथ ही कहा था अगर ऐसा नहीं होगा तो वह अपना अकाउंट डिलीट कर सकती हैं।
दरअसल, शो के दौरान हिना खान और शिल्पा शिंदे के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त जुबानी जंग देखी गई थी। शो खत्म होने के बाद भी हिना को शिल्पा फैन क्लब की तरफ से लगातार निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे थे। जिससे परेशान होकर हिना खान ने वीडियो पोस्ट करके फैंस से इन सभी चीजों में मदद करने की बात कही।
आपको बता दें, कुछ दिन पहले भी हिना खान को एक ड्रेस की वजह से यूजर्स ने ट्रोल किया था। हिना खान ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो फिश कट की थी। जहां शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ शो में नजर आने वाली हैं वहीं हिना को अभी तक कोई बड़ा ऑफर नहीं मिला है।