टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरों की मानें तो वह कसौटी के रीमेक में कमोलिका का किरदार निभाएंगी। हालांकि इस सीरियल से लेकर अब तक हिना खान का कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान दो साल पहले छोड़ चुकी शो में दोबारा नजर आ सकती हैं।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हिना 'कसौटी जिंदगी की 2' से कमबैक करने से पहले अपने पुराने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्पेशल एसिसोड में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक हिना का इस शो में स्पेशल अपीरियंस होगा। सूत्रों की मानें तो हिना नायरा के ड्रीम सीक्वेंस में नजर आ सकती है। इसमें वह शादी बेटी को शादी न तोड़ने की सलाह देती हुई नजर आ सकती हैं।
दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में हिना खान अक्षरा का किरदार निभा रही थीं। इस सीरियल में उनके दो बच्चे दिखाए गए हैं जिनका नाम नक्श और नायरा हैं। इस सीरियल को हिना खान ने साल 2016 में छोड़ दिया था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान ने लगातार 8 साल तक नजर आई थीं जिसके बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। इस सीरियल के बाद हिना रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन 11' में नजर आई थीं।
इन दोनों ही शो में हिना खान ने अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि शो को जीतने में नाकाम रही थीं। हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से सुर्खियों में आई थी। अगर हिना 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 2' में नजर आती है तो उन्हें कमोलिका के किरदार में देखना दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होगा।
आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 2' सीरियल 10 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस सीरियल में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीस निभा रही हैं हालांकि अनुराग का किरदार सही में कौन निभा रहा है इसका पता नहीं चला है। इस सीरियल के प्रोमो को खूब पसंद किया गया था अब देखना होगा कि यह लोगों के दिल में जगह बना पाता है या फिर नहीं।