'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Ki 2) में इस वक्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान (Hina Khan) जल्द ही शो से कुछ महीने का ब्रेक लेने वाली हैं। हालांकि शो के ट्विस्ट की वजह से हिना खान को मई के पहले महीने में भी शूट करना पड़ रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में ब्रेक लेने से पहले उन्हें खूब काम मिल रहा है।
2 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
दरअसल, इस वक्त 'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Ki 2) में पूरा फोकस कोमोलिका के किरदार पर है। शो में मोलॉय बासू अब घर लौट चुके हैं और कोमोलिका का पर्दाफाश जल्द होने वाला है। इस वजह से हिना खान के सीन और डायलॉग ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक हिना खान सेट पर जल्दी आकर स्क्रिप्ट पढ़ती हैं और अपने डायलॉग याद करती हैं, ताकि शूटिंग में कोई दिक्कत न आए।
3 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से हिना सीरियल से ब्रेक ले रही हैं। ऐसे में शो के मेकर्स चाहते हैं कि जब कोमोलिका का पर्दाफाश हो तो एपिसोड धमाकेदार हो। खबरों की मानें तो हिना खान इस सीरियल से 4-5 महीने का ब्रेक ले रही हैं। इसी वजह से वह इन दिनों सीरियल की शूटिंग में रात-दिन लगी हुई हैं।
4 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, इस वक्त शो में मोलॉय बासू के घर आने की खबर सुनकर कोमोलिका बहुत घबराई हुई है। उसे लग रहा है कि उसने जो कुछ भी गलत किया है उसे मोलॉय घरवालों को न बता दें। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा ने अनुराग से कहा है कि वह काका बाबू यानी कि मोलॉय का ध्यान रखेगी। ऐसे में कोमोलिका का डर और भी बढ़ गया है।
5 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
फिलहाल यह शो टीआरपी के मामले में पिछड़ता जा रहा है। इस हफ्ते यह शो छठे नंबर पर रहा। ऐसे में शो के मेकर्स चाहते हैं कि कोमोलिका का पर्दाफाश होने के ट्विस्ट को दमदार तरीके से दिखाया जाए। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर शो की टीआरपी पर पड़ेगा।