स्टार प्लस के सिंगिग रियलिटी शो द वॉइस सीजन 3 फिनाले को सुमित सैनी ने जीत लिया है। रनरअप अदनान अहमद को हराकर सुमित ने इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मशहूर गायक आशा भोंसले ने सुमित को विजेता ट्राफी दी।
वॉइस सीजन-3 का खिताब जीतने के बाद सुमित को 25 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है। द वॉयस सीजन 3 को सिंगर हर्षदीप कौर, कनिका कपूर, अरमान मलिक, अदनान सामी और सुपर जज आशा भोसले ने जज किया था।
बता दें 'द वॉयस' सीजन 3 की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी और शनिवार 4 मई को शो का फिनाले था। इस शो में कुल 25 एपिसोड प्रसारित हुए थे। सुमित सैनी और रनरअप अदनान अहमद के अलावा हरगुन कौर और सिमरन चौधरी भी फिनाले में पहुंचे थे।
बात करें सुमित सैनी की तो वह किसान परिवार से आते हैं। गाने की प्रति सुमित की इतनी दीवानगी थी कि वो रात्रि जागरण और माता के जगराते में भजन गाया करते थे। इसी जुनून के चलते आज उन्हें बड़ी कामयाबी मिली।
सुमित सैनी 23 सालों में 2 लाख से ज्यादा जागरण कर चुके हैं। सुमित ने बताया था लोग उनके लुक का मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना लुक चेंज किया।