फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: गौतमी ने शेयर की हनीमून की फोटो, राम कपूर की फिटनेस देख फैंस हुए हैरान

Tue, 14 Sep 2021 09:50 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 14 Sep 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Gautami shares throwback photo of honeymoon with husband Ram Kapoor
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत के मशहूर एक्टर राम कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग के आगे न तो कभी उनकी उम्र और न ही वजन आड़े आता है। वह जिस भी सीरियल में होते हैं उसका हिट होना तय होता है। इतना ही नहीं राम कपूर कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी गौतमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे।



18 साल का साथ
गौतमी और राम कपूर 'घर एक मंदिर' के सेट पर पहली बार मिले थे। दोनों की लव स्टोरी यही से शुरु हुई थी। जिसके बाद दोनों ने साल 2003 में एक दूसरे से शादी कर ली। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

Gautami shares throwback photo of honeymoon with husband Ram Kapoor
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रोबैक तस्वीर
गौतमी ने सोशल मीडिया पर अपनी और उनके पति राम कपूर की हनीमून की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे खड़े हैं। लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि इस तस्वीर में राम बेहद फिट नजर आ रहे हैं। राम इस तस्वीर में शर्टलेस और काला चश्मा लगाए खड़े हैं। वहीं गौतमी स्विमसूट मे नजर आ रही हैं। गौतमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि- यह फोटो 2003 की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gautami Kapoor (@gautamikapoor)

Gautami shares throwback photo of honeymoon with husband Ram Kapoor
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस फिटनेस देखकर हैरान
राम कपूर बेशक इन दिनों फैट लगते हों लेकिन 2003 की इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी फिटनेस से इम्प्रैस हो गए हैं। लोग कमेंट में उनकी फिटनेस की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautami shares throwback photo of honeymoon with husband Ram Kapoor
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लव स्टोरी
राम कपूर और गौतमी कपूर टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। राम ने गौतमी के देवर का किरदार निभाया था। शो साल 2000 से लेकर साल 2002 तक आया है। जिसके बाद दोनों ने साल 2003 में वैलेंटाइन डे के दिन शादी की थी।

विज्ञापन
Gautami shares throwback photo of honeymoon with husband Ram Kapoor
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर का करियर
राम कपूर ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, दिल की बातें दिल ही जानें, कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे तमाम सीरियल्स ने राम कपूर की घर घर में पहचान बना दी। इसके साथ ही राम कपूर ने टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बार-बार देखो, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी कई और फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed