फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: विवादों के बीच बेटी शमिता से मिलने पहुंचीं सुनंदा शेट्टी, मां को देख भावुक हुईं शिल्पा की बहन

Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott  amid Raj kundra controversy sunanda shetty met shamita shetty in the house
सुनंदा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं और वो ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। शमिता पिछले काफी समय से अपने परिवार से दूर हैं। वहीं अपनी जीजा के पोर्नोग्राफी विवाद के बाद से शमिता के बिग बॉस ओटीटी के घर में आने पर कई सवाल उठे थे। हालांकि शमिता अपनी बहन शिल्पा की तरह ही एक मजबूत महिला हैं और जिस तरह से वो गेम खेल रही हैं उससे पता चल रहा है कि वो किसी भी हालात में अपने काम नहीं रोकेंगी। ऐसे में शमिता शानदार तरीके से बिग बॉस का खेल खेल रही हैं।



मां सुनंदा से मिलकर भावुक हुईं शमिता

वहीं उन्हें बिग बॉस की तरफ से बेहद ही खास सरप्राइज मिला। उनकी मां सुनंदा शेट्टी उनसे मिलने पहुंचीं। अपनी मां को देखते ही शमिता दौड़ते हुए उनके पास चली गईं। हालांकि सुनंदा शेट्टी ग्लास की दीवार के पीछे थीं और उन्हें वहीं से शमिता से बात करनी थी। इस दौरान शमिता काफी भावुक हो गईं और अपनी मां को देखकर रोने लगीं।

Bigg boss ott  amid Raj kundra controversy sunanda shetty met shamita shetty in the house
सुनंदा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुनंदा शेट्टी ने शमिता का काफी हौंसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें बताया कि परिवार के सभी लोग उन्हे याद कर रहे हैं। इस दौरान शमिता अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं। उन्हें देखकर घर का माहौल भी कुछ देर के लिए शांत हो गया। 
 

Bigg boss ott  amid Raj kundra controversy sunanda shetty met shamita shetty in the house
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

सुनंदा शेट्टी ने राकेश बापट की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप घर के जेंटलमैन हैं और बाहर की दुनिया आपको काफी पसंद कर रही है। उन्होंने शमिता और राकेश की खूबसूरत दोस्ती के बारे में बाते कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो नेहा को काफी पसंद करती हैं और नेहा उन्हें काफी अच्छी कंटेस्टेंट लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott  amid Raj kundra controversy sunanda shetty met shamita shetty in the house
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में नाम सामने आने के बाद से शेट्टी परिवार लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी ने केस होने के लगभग एक महीने के बाद रियलिटी शो में वापसी की वहीं शमिता भी इन्हीं विवादों के बीच घर में आईं थीं। बता दें कि सुनंदा शेट्टी पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
Bigg boss ott  amid Raj kundra controversy sunanda shetty met shamita shetty in the house
शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

शमिता शेट्टी की शो में सबसे अच्छी बॉन्डिंग हैं लेकिन उनकी केमेस्ट्री राकेश बापट संग काफी पसंद की जाती है। शुरू में दोनों के बीच खिट-पिट भी देखने को मिली थी लेकिन अब उनके बीच काफी प्यार देखने को मिलता है। बिग बॉस का घर हमेशा से ही अपने लव एंगल के लिए भी मशहूर रहा है। अब देखना होगा कि शो खत्म होने के बाद दोनों की दोस्ती कब तक बरकरार रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed