फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films TRP on TV: टीवी पर 45 साल बाद भी हिट रही ‘शोले’, नंबर वन पर आई विद्युत जामवाल की ये फिल्म

Fri, 08 Jan 2021 04:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 08 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Films TRP on TV Amitabh Bachchan and Dharmendra Film Sholay Is Hit On TV Vidhyut Jamwal Film Khuda Haafiz Is On Top Ranking
शोले, विद्युत जामवाल - फोटो : Twitter

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की टीआरपी में इस बार चौंकाने वाली एंट्री रही अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' की। माना जा सकता है कि नए दौर की ऊलजुलूल फिल्में देख ऊब रहे लोग पुरानी क्लासिक देखना खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन, इस बार की टीआरपी ने ये भी इशारा किया कि सिनेमा के दर्शक मुस्लिम सोशल फिल्मों का जमाना भी अभी भूले नहीं है। विद्युत जामवाल की ऐसी ही एक फिल्म ने इस बार की टीआरपी में पहला नंबर पाया है।

Films TRP on TV Amitabh Bachchan and Dharmendra Film Sholay Is Hit On TV Vidhyut Jamwal Film Khuda Haafiz Is On Top Ranking
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) ने बीते हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है जिसमें पिछले हफ्ते स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई फिल्म 'खुदा हाफिज' को शीर्ष स्थान मिला। सिनेमाघरों के लिए बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई फिर भी इसे दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है और फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं अभिनेता विद्युत जामवाल, शिवालीका ओबेरॉय, आहना कुमरा, शिव पंडित, नवाब शाह और अनु कपूर ने।

Films TRP on TV Amitabh Bachchan and Dharmendra Film Sholay Is Hit On TV Vidhyut Jamwal Film Khuda Haafiz Is On Top Ranking
खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'खुदा हाफिज' की कहानी नवविवाहित जोड़े समीर और नरगिस की है। काम की तलाश में ओमान गई नरगिस का मानव तस्करी में अपहरण कर लिया जाता है। फिर उसकी खोज में समीर ओमान जाकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करता है। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके निर्माताओं ने उसके दूसरे भाग की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके सीक्वल को भी फारुख कबीर ही निर्देशित करेंगे और फिल्म के मुख्य कलाकार भी वही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Films TRP on TV Amitabh Bachchan and Dharmendra Film Sholay Is Hit On TV Vidhyut Jamwal Film Khuda Haafiz Is On Top Ranking
अल्लू अर्जुन

टीवी पर देखे जाने वाली फिल्मों में अक्सर शीर्ष पर रहने वाले चैनल ढिंचक को इस बार स्टार गोल्ड ने फिल्म 'खुदा हाफिज' के साथ पीछे छोड़ दिया। हालांकि, फिर दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान ढिंचक को भी मिला। दूसरे स्थान पर इस चैनल पर प्रसारित हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'डीजे' रही जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीसरा नंबर अर्जुन सरजा, दिलीप और अंजु कुरियन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जैक एंड डैनियल' ने पाया। और, चौथे स्थान पर रही राम पोथीनेनी और राशि खन्ना की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'सन ऑफ सत्यमूर्ति 2'।

विज्ञापन
Films TRP on TV Amitabh Bachchan and Dharmendra Film Sholay Is Hit On TV Vidhyut Jamwal Film Khuda Haafiz Is On Top Ranking
शोले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले हफ्ते की टीआरपी चार्ट में पिछले काफी समय से जो नहीं हुआ, ऐसी भी एक घटना घटी। दरअसल, हिंदी फिल्मों की टीआरपी लिस्ट में पांचवा नंबर स्टार उत्सव मूवीज पर प्रसारित हुई रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' ने पाया। वर्ष 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म के दीवाने इसके रिलीज के वक्त भी रहे और अब लगभग 45 साल गुजर जाने के बाद भी टीवी पर प्रसारित हुई इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान की यह फिल्म अब भी लोगों को अपनी ओर उतना ही आकर्षित करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed