फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने निक्की तंबोली की मां के बारे में कही ऐसी बात, यूजर ने कहा- ‘यहां राजनीति खेल रहीं’

Fri, 08 Jan 2021 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 twitter users not happy with Sonali Phogat here know reasons
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 14 में गुरुवार को कैप्टेंसी टास्क प्रसारित हुआ। इस दौरान सोनाली फोगाट ने ऐसा खेल दिखाया कि अली गोनी बाहर हो गए और उनकी जगह विकास गुप्ता ने ले ली। बाद में सोनाली फोगाट और राखी सावंत कैप्टेंसी पद के दावेदार बने। 

Bigg Boss 14 twitter users not happy with Sonali Phogat here know reasons
अली गोनी, सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

शो में आगे बिग बॉस ने लग्जरी बजट कार्य की घोषणा की। इसमें शो के कंटेस्टेंट को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिला। हालांकि, उन्हें बिग बॉस के आदेशों का पालन करना था और फ्रीज होना था। घर के सदस्य आपस में बात करते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले अपने परिवार के सदस्य से मिलेगा। सबसे पहले निक्की तंबोली अपनी मां से मिलती हैं। वह आठ मिनट लेती हैं इस दौरान निक्की फूट फूटकर रोने लगती हैं।

Bigg Boss 14 twitter users not happy with Sonali Phogat here know reasons
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

निक्की शिकायत करते हुए अपनी मां से कहती हैं कि यहां हर कोई फेक है, लेकिन उनकी मां यह कहते हुए इनकार करती हैं कि हर कोई खेल खेल रहा है। उनकी मां सलाह देती है कि वह अपशब्दों का प्रयोग न करें जैसा कि राखी करती हैं। साथ ही उन्होंने यहां किसी लव एंगल से भी दूर रहने की सलाह दी। बिग बॉस प्रमिला (निक्की की मां) से पूछते हैं कि किसे कप्तान होना चाहिए। वह राखी का नाम लेती हैं और बाहर चली जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 twitter users not happy with Sonali Phogat here know reasons
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

निक्की की मां के जाने के बाद वहां सभी उन्हें गले लगाते हैं, लेकिन सोनाली फोगाट नाराज हो जाती हैं क्योंकि निक्की की मां ने राखी को कप्तान बनाने के लिए सपोर्ट किया। सोनाली फोगाट, अर्शी से कहती हैं कि निक्की की मां यहां बड़ा खेल कर गईं और राखी सावंत का नाम ले लिया। निक्की की मां को निशाना बनाने पर ट्विटर यूजर्स सोनाली फोगाट पर गुस्सा निकालते हुए देखे गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 twitter users not happy with Sonali Phogat here know reasons
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

एक यूजर ने लिखा कि निक्की तंबोली की मां ने राखी सावंत को अपना वोट दिया यह उनकी पसंद थी लेकिन सोनाली फोगाट कह रही हैं बेटी तो बेटी मां भी गेम खेल गई। उसकी मां की बेइज्जती कर रही हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट राजनीति खेल रही हैं। उन्हें किसी के परिवार के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed