बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान ने शो को लेकर बहुत ही बड़ी बात बोल दी है। हिना ने ये बात लेकमे फैशन वीक में शिरकत करने के बाद एक इंटरव्यू में बोली। हिना के इस बयान से शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगता नजर आ रहा है। आइए जानते क्या बोल गईं हिना खान...
बिग बॉस को खत्म हुए दो हफ्ते से भी ऊपर हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि इस कड़ी में इस बार हिना खान का नाम सामने आया है। हिना ने बिग बॉस को लेकर शो मेकर्स के होश उड़ाने वाली बात कह डाली है। हिना ने साफ-साफ शब्दों में कही ये बात...
हिना ने कहा कि शो स्क्रिप्टड नहीं बल्कि एडिटिड होता है जिससे कंटस्टेंट के चरित्र पर सवाल उठना लाजमी हो जाता है। अगर हिना खान के शो में पूरे सफर को देखा जाए तो वे अपने ही ऊपर लगे झूठ बोलने के आरोपों पर पानी फेरतीं नजर आ रही हैं। बिग बॉस शो देखने वाला हर दर्शक इस बात का गवाह है कि हिना हमेशा अपनी बात से मुकरती दिखाई दी हैं।
बता दें कि तकरीबन साढ़े तीन महीने चले बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान को फाइनल की दहलीज से खाली हाथ घर लौटना पड़ा था। लेकिन हिना के इस बयान से साफ होता है कि वह अभी हार के सदमें से उबरी नहीं है। बता दें कि शो के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने उन्हें मात दी थी।
शायद ही आपको पता हो कि सीजन 11 में गाली-गलौज और बुरे व्यवहार के चलते घर से बेघर हुए जुबैर खान ने भी शो को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने भी शो को एडिटिड बताया था। लेकिन एक बात तो साफ है कि हिना खान ने अभी से अपने बयानों से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। खबर है कि वे बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।