{"_id":"5a86b1864f1c1baa1b8b7b4e","slug":"ekta-kapoor-may-return-on-tv-with-serial-kasautii-zindagii-kay-reboot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद एकता कपूर दोबारा लेकर आ सकती हैं पुरानी लव स्टोरी, 9 साल तक इस सीरियल ने किया था राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
17 साल बाद एकता कपूर दोबारा लेकर आ सकती हैं पुरानी लव स्टोरी, 9 साल तक इस सीरियल ने किया था राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay
एकता कपूर टेलीविजन का वह चेहरा है जिन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल लाकर टीवी की दुनिया में मानों क्रांती ही ला दी थी। यहां तक की सीरियल के फेमस किरदार लोगों के घरों की शान तक बन गए थे। हाल ही में टेलीविजन क्वीन एकता ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर ऐसा लगता है वह 17 साल पुराने सीरियल की लव स्टोरी एक बार फिर से पर्दे पर उतारने जा रही हैं।
Ekta Kapoor
एकता ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एकता ने लिखा - 'अपने टूटे दिल के साथ मैंने साल 2001 में एक सीरियल बनाया था। 17 साल बाद फिर से और अनुभव के साथ इस एक्सपीरियंस को दोबारा रिबूट करना चाहती हूं।'
Kasautii Zindagii Kay
इसके साथ ही एकता ने कहा - 'मैं एक बार फिर से उस लव स्टोरी को दोबारा लाना चाहती हूं जिसे 9 साल तक टीवी पर लोगों ने देखा। मैं फिर से अपने टूटे दिल को टीवी पर आर्ट के रूप में लेकर आऊंगी।'
A post shared by Ek-thetestcasepromois❤️ (@ektaravikapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor
एकता कपूर के इस पोस्ट से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल को एक बार फिर से टेलीविजन पर वापस लेकर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि अगर एकता इस सीरियल को दोबारा पर्दे पर लेकर आएंगी तो मुख्य किरदार में किन एक्टर्स को स्क्रीन पर उतारेंगी?
विज्ञापन
Urvashi Dholakia
आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीविजन पर आया था। जिसने 9 साल तक अपनी धाक जमाए रखी। इस सीरियल में प्रेरणा ,मिस्टर बजाज और अनुराग की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं उर्वशी ढोलकिया के कमोलिका किरदार को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी।