एमटीवी चैनल पर
प्रसारित होने वाला शो
'कैसी ये यारियां' के तीसरे सीजन का आगाज हो गया है। ये 'कैसी ये यारियां' का तीसरा सीजन एमटीवी पर प्रसारित न होकर वेब सीरीज के रूप में सामने आएगा।
इस शो को अब आप Voot एप पर देख सकते है मगर खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में एक नए और खास एक्टर की एंट्री हुई है। इस नए एक्टर का नाम मेहरज़न मज़्दा है। मेहरज़न का इस शो में क्या कैरेक्टर होगा इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
बात करें मेहरज़न के करियर की तो वह एमटीवी के रियालिटी शो स्पिट्सविला में नजर आ चुके हैं। वह खोटा सिक्का, ढाई किलो प्रेम, निशा और उसके कजन जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं।
अपको बता दें कि 'कैसी ये यारियां' का पहला और दूसरा सीजन एमटीवी पर प्रसारित हुआ है, मगर अब यह शो Voot पर प्रसारित हो रहा है। इस सीरियल में पार्थ समथान और नीति टेलर की अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिलती है।