29 सितंबर को सलमान खान ने शो बिग बॉस 13 में स्वैग के साथ 13 कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। प्रीमियर में जहां सलमान ने सबसे पहले पांचों मेल कंटेस्टेंट्स को दर्शकों के सामने लाया तो वहीं बाद में फीमेल कंटेस्टेंट्स के लिए डिस्पेल एरिया में मेल कंटेस्टेंट्स को रखा गया। शो में फीमेल कंटेस्टेंट्स को घर के लिए ड्यूटीज बांटी गईं जिसके लिए उनको एक पार्टनर चुनने का भी हक दिया गया। ऐसे में इस पैकेज में बात करते हैं कंटेस्टेंट्स को मिली ड्यूटीज के बारे में...
2 of 9
Aarti Singh
- फोटो : instagram
पारस छाबड़ा- आरती सिंह
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह को बर्तन मांजने का काम मिला। इसके बाद उन्हें दो पार्टनर चुनने थे जिनके बीच मुकाबला होता। ऐसे में आरती ने पारस छाबड़ा और अबु मलिक को चुना। दोनों के बीच दुर्बीन लगाकर नकली मुर्गी पकड़ने का कॉम्पटीशन रखा गया। इस कॉम्पटीशन को पारस ने आसानी से जीत लिया। यानी अब घर के बर्तन मांजने की जिम्मेदारी पारस छाबड़ा और आरती सिंह की है।
कोएना मित्रा और आसिम रिआज
कोएना मित्रा को लिविंग रूम के साफ सफाई का काम मिला। इसके बाद कोएना को अपना पार्टनर चुनना था जिसके लिए उन्होंने पहले सिद्धार्थ शुक्ला को चुना लेकिन मेल कंटेस्टेंट्स के वीडियो देखने के बाद कोएना ने अपना फैसला बदलकर आसिम रिआज को आपना पार्टनर चुना।
4 of 9
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
दलजीत कौर- सिद्धार्थ शुक्ला
दलजीत कौर ने बिग बॉस को अपने जीवन की दूसरी पारी बताया। इस दौरान दलजीत ने अपने बेटे के बारे में भी खुलकर बात की। वहीं जब ड्यूटी की बारी आई तो दलजीत को बेडरूम ड्यूटी दी गई है। यानी बेडरूम की साफ सफाई, इस काम के लिए दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला को बतौर पार्टनर चुना।
5 of 9
शेफाली बग्गा
- फोटो : सोशल मीडिया
शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ डे
शेफाली बग्गा की एंट्री शहनाज गिल के साथ हुई। इस दौरान शहनाज ने सारी लाइमलाइट लूट ली। ऐसे में जब घर की जिम्मेदारी की बारी आई तो उन्हें गार्डन की साफ सफाई की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद बतौर पार्टनर शेफाली ने सिद्धार्थ डे को चुना।