{"_id":"5f0c4b9064265209f1498865","slug":"due-to-corona-interruption-in-shooting-of-seven-serials-majethia-said-situation-is-under-control","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते अब तक सात धारावाहिकों की शूटिंग में आया व्यवधान, मजीठिया ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोना के चलते अब तक सात धारावाहिकों की शूटिंग में आया व्यवधान, मजीठिया ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है'
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सीरियल्स की शूटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद टीवी धारावाहिकों का काम फिर से शुरू किए हुए तीन हफ्तों के भीतर अब तक सात धारावाहिकों की शूटिंग कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हो चुकी है। इसके बावजूद टीवी इंडस्ट्री अपनी रफ्तार धीमी करती नहीं दिखती। इस बारे में फिल्म व टीवी निर्माताओं की एक यूनियन के उपाध्यक्ष जे डी मजीठिया का कहना है कि टीवी धारावाहिकों की शूटिंग ऐसे ही जारी रहेगी और आनुपातिक हिसाब से ये संख्या काफी कम और नियंत्रण में है।
2 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई और आसपास बने टीवी धारावाहिकों के सेटों में से कसौटी जिंदगी की, एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर, भाबीजी घर पर हैं और मेरे साईं के सेट से कोरोना वायरस से पीड़ितों की खबरें आ चुकी हैं। इसका नतीजा यह निकला है कि 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़कर बाकी सभी धारावाहिकों की शूटिंग को रोकना पड़ गया। इतना ही नहीं, इनकी वजह से उनके आसपास चल रही दूसरे धारावाहिकों जैसे; 'पवित्र भाग्य', 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' को भी अपनी शूटिंग रोकनी पड़ गई।
3 of 5
जमनादास मजेठिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही अब तक सिर्फ चार से पांच पीड़ितों की ही पुष्टि हुई है लेकिन कोरोना का नाम इतना भयानक है कि इसको लेकर पूरी इंडस्ट्री के कलाकार और कर्मचारी भयभीत हैं। बेशक इन छुटपुट घटनाओं से शुरुआत हो चुकी है लेकिन फिर भी इस मामले में इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के वाइस चेयरमैन, निर्माता और अभिनेता जेडी मजीठिया बहुत सकारात्मक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मजीठिया ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा, 'पूरी इंडस्ट्री में लगभग 80 से ज्यादा धारावाहिकों की शूटिंग चल रही है। तीन हफ्ते शूटिंग करते हुए बीत चुके हैं लेकिन सिर्फ तीन या चार जगहों से ही कोरोना पीड़ितों की खबरें आई हैं। ऐसे में हमें अपने निर्माताओं पर गर्व होना चाहिए कि उन्होंने इतनी बुरी स्थिति को इतने अच्छे से संभाला है।'
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जेडी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'जब हमने शूटिंग शुरू की थी तब हमने यह तो सोचा ही था कि केस तो आएंगे ही। मैं तो कहूंगा कि अभी तो और भी केस आएंगे।' बीते शनिवार और रविवार को बच्चन परिवार के चार सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनका उदाहरण देते हुए जेडी कहते हैं, 'कोरोना कहां कहां से आ सकता है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। बच्चन साहब का पूरा परिवार उनके घर में ही था। बस अभिषेक जी ही स्टूडियो में डबिंग करने के लिए गए और पूरे परिवार को कोरोना हो गया। हमारा काम सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कोरोना को रोकना है। उनके लिए 200 नहीं बल्कि 300 प्रतिशत ध्यान रखा जा रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।