बी-टाउन और टीवी सेलेब्स की दिवाली बहुत मशहूर है। हर बार की तरह इस बार भी बड़े और छोटे पर्दे के कलाकार अपनी दिवाली जोर-शोर से मनाने के लिए तैयार हैं। आइये, हम आपको बताते हैं कि इस बार आपके पसंदीदा कलाकार कैसे मना रहे हैं दिवाली?
छोटे पर्दे के सितारे दिवाली पर करेंगे बड़ा धमाका, जानें सेलेब्स कैसे मनाएंगे ये खास त्योहार
मीरा देवस्थले
कलर्स के सीरियल विद्या की लीड एक्ट्रेस विद्या सिंह का किरदार निभाने वाली मीरा कहती हैं "मैं अपने दिन की शुरुआत अपनी मां के साथ मंदिर में दिया जलाकर करूंगी। फिर मैं अपना बाकी का दिन अपने करीबी दोस्तों और अपनी मां के साथ बिताउंगी। मैं अपनी मां को एक सोने का पैंडेंट गिफ्ट करके उनकी दीवाली को और ज्यादा स्पेशल बनाना चाहती हूं। मैं सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देना चाहती हूं और विनती करती हूं कि पटाखे न फोड़ें।"
नमिश तनेजा
विद्या सीरियल में ही विवेक सिंह का रोल प्ले करने वाले नमिश का कहना है कि इस साल मैं अपनी दीवाली अपने परिवार और अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाऊंगा। भगवान की कृपा से, इस शुभ अवसर पर मैं एक नया घर प्लान कर रहा हूँ। मैं और मेरा परिवार हमारे करीबी दोस्तों को छोटे पौधे गिफ्ट करके इको फ्रेंडली दीवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल, मैंने अपनी नानी को एक सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी, और इस साल मैं उन्हें सोने की बालियां या चेन देना चाहता हूं। इस दीवाली विद्या की सारी कास्ट और क्रू के लिए खास नाश्ते का इंतजाम किया गया है। तो, हमारी दीवाली और खास होने वाली है।
अविनेश रेखी
कलर्स चैनल के सीरियल छोटी सरदारनी में सरबजीत बने अविनेश का कहना है कि इस दीवाली मैं एक घर में इन्वेस्ट कर रहा हूं। मैं दीवाली सिर्फ अपने परिवार के साथ मनाता हूं और पटाखे नहीं छुड़ाता। हम त्यौहार के 4-5 दिन पहले से दोस्तों और रिश्तेदारों में एक दूसरे को उपहार देकर त्यौहार की शुरुआत करते हैं। छोटी सरदारनी के सेट पर, हम एक छोटी सी पार्टी देकर सारी कास्ट और क्रू को हमारे शो को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
सिमोन सिंह
कलर्स के एक सीरियल बहु बेगम में बेगम रज़िया मिर्ज़ा का रोल प्ले करने वाली सिमोन सिंह ने कहा "मैं इस दीवाली अपने पापा से मिलने घर जा रही हूं। दीवाली के आसपास, हम बहुत सी पार्टीज अटेंड करते हैं लेकिन, मेरे लिए यह दिन रंगोली, दिये और मेरे परिवार के नाम होता है।"