{"_id":"60b2789088484748af2594ab","slug":"divyanka-tripathi-played-apsara-chandradev-role-in-ramayan-neha-sargam-and-gagan-malik-played-lead-as-ram-sita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: जब रामायण में अप्सरा बनी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, पुरानी तस्वीरें देख ताजा हो जाएंगी यादें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
थ्रोबैक: जब रामायण में अप्सरा बनी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, पुरानी तस्वीरें देख ताजा हो जाएंगी यादें
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने पेशेवर टीवी अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं दिव्यांका कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं।
'मिस भोपाल' रह चुकी हैं दिव्यांका
माता-पिता दोनों एनसीसी कैडेट रहे थे इसलिए दिव्यांका भी कई साल एनसीसी कैडेट रहीं। भोपाल से आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी साल 2004 में 'मिस भोपाल' रह चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सीरियल में काम किया और बेस्ट रोल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
केप टाउन में कर रहीं शूटिंग
अभिनेत्री फिलहाल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है, जहां से शो के कंटेस्टेंट लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Social media
टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशी मां के किरदार से घर-घर तक पहुंचने वाली दिव्यांका ने जिंदगी में संघर्ष के कई दौर देखे हैं। उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया, जिसमे उन्हें नोटिस नहीं किया गया। इसी में से एक है 'रामायण'। 2012 में इस सीरियल में दिव्यांका ने एक अप्सरा का किरदार निभाया था।
3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Social media
'रामायण' में अभिनेता गगन मलिक और नेहा सरगम मुख्य भूमिका में थे। इन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। इस सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी ने अप्सरा का किरदार निभाया था। वो राम और सीता की शादी में विघ्न उत्पन्न करती नजर आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गगन मलिक, नेहा सरगम, दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Social media
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रूप में की थी। वो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भोपाल जोन की विजेता भी बनी थीं। दिव्यांका और विवेक दाहिया को 'ये है मोहब्बतें’ के सेट पर प्यार हुआ और दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Insatagram
ये जोड़ी अक्सर एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करती हुई नजर आती है। इस कपल का अंदाज फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में पानी में मस्ती करते हुए इनकी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसपर यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। फिलहाल अभिनेत्री 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केप टाउन में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।