फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   YouTuber and educator Nitish Rajput to enter Bigg Boss 20 he was in news for SSC Exam Issue

बिग बॉस 20: क्या सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे यूट्यूबर नीतीश राजपूत? इस मुद्दे पर बात करके चर्चा में आए

Thu, 03 Sep 2026 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

Nitish Rajput: यूट्यूबर नीतीश राजपूत जल्द ही 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में वह एक ज्वलंत मुद्दे पर बात करके चर्चा में आ गए थे।
 

विज्ञापन
YouTuber and educator Nitish Rajput to enter Bigg Boss 20 he was in news for SSC Exam Issue
नितीश राजपूत - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

यूट्यूबर नीतीश राजपूत अपनी ऑनलाइन लोकप्रियता और बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं। खबरें हैं कि वजह जल्द ही 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

नीतीश राजपूत ने रिसर्च पर आधारित वीडियो बनाकर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके वीडियो में मौजूदा घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और ऐसे विषयों पर बात होती है जिन पर अक्सर आम लोगों के बीच चर्चा होती है।
विज्ञापन

फैंस का बढ़ा उत्साह
फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि सलमान खान के शो में यह क्रिएटर कैसा व्यवहार करते हैं। 'बिग बॉस 20' हाउस में उनके आने की चर्चा ने शो के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

YouTuber and educator Nitish Rajput to enter Bigg Boss 20 he was in news for SSC Exam Issue
नितीश राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों चर्चा में आए थे नीतीश?
  • हाल ही में नीतीश ने एसएससी परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर बात की थी।
  • इसने लोगों का काफी ध्यान खींचा था। 
  • परीक्षा प्रक्रियाओं की समस्याओं पर उनके वीडियो ने उम्मीदवारों और ऑनलाइन दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी थी।
  • बाद में यह मामला एडुक्विटी टेक्नोलॉजीज के साथ कानूनी विवाद में बदल गया। 
  • संस्था ने कथित तौर पर नीतीश राजपूत के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया।

अलविदा गौरंग व्यास: 87 साल की उम्र में संगीतकार और गायक का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन

नीतीश की बढ़ी पहचान
यूट्यूबर अपने काम के पक्ष में डटे रहे और कहा कि उनका विश्लेषण सार्वजनिक रूप से मौजूद जानकारी और आधिकारिक दस्तावेजों पर आधारित था। इस बहस ने आम लोगों के बीच उनकी पहचान बढ़ाई। 

YouTuber and educator Nitish Rajput to enter Bigg Boss 20 he was in news for SSC Exam Issue
नितीश राजपूत - फोटो : यूट्यूब
किन प्रतिभागियों के साथ आएंगे नजर?
नीतीश कई तरह की मशहूर हस्तियों के साथ नजर आएंगे, जिनके इस सीजन में शामिल होने की अटकलें हैं।
इन नामों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, रैपर शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, इन्फ्लुएंसर आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती शामिल हैं।

कौन होगा होस्ट?
'बिग बॉस 20' में सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। 6 सितंबर 2026 को शुरू होने वाले बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने ऑनलाइन काफी चर्चा छेड़ दी है।

YouTuber and educator Nitish Rajput to enter Bigg Boss 20 he was in news for SSC Exam Issue
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को आकर्षित करेंगे नीतीश 
रिसर्च पर फोकस करने वाले यूट्यूबर से रियलिटी शो के कंटेस्टेंट बनने का नीतीश का यह बदलाव उनके मौजूदा फैंस और टीवी देखने वाले दर्शकों, दोनों को ही आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed