वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट
Varun Dhawan Photos: वरुण धवन ने अपने खेत से अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। खेत में वह काम करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह खेत में काम कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह फावड़ा पकड़कर खुदाई कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी में वह फावड़ा के साथ पोज दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वरुण धान के खेत में पोज देते नजर आए।
पद्मावत विवाद: जौहर वाले सीन पर क्या बोले फिल्म के लेखक प्रकाश कपाडिया? स्वरा भास्कर ने किए थे ये सवाल
- तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है 'खेती शुरू'।
- उनकी पोस्ट पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं।
- एक फैन ने लिखा 'जिस काम को करके दिल से खुशी होती है, अगर वो करो तो ऐसी ही हंसी चेहरे पर नजर आती है।'
- एक और यूजर ने लिखा 'इतने दिन तो लोगों को एंटरटेन करने में लगा दिए। अब अपनी जिंदगी जी रहे हो। बधाई हो।'
- एक और यूजर ने लिखा 'मुझे आपको काम करते हुए देख कर सुकून मिल रहा है।'
आपको बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में खेत खरीदा था। उन्होंने 19 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी थी। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘मैंने एक खेत खरीदा है।’
वीडियो में वरुण धवन कहते हुए सुनाई दे रहे थे, ‘ठीक है दोस्तों, मैं आप लोगों के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने खेत लिया है। मैंने इसे खरीदा है और मुझसे ये मत पूछना कि मैंने ऐसा क्यों किया। मगर इस मौसम में यहां खड़े होकर चाय और बिस्कुट खाना... ये बिल्कुल शानदार है। यकीन नहीं हो रहा।’
आपको बता दें कि वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थीं। इस फिल्म के निर्देशक वरुण धवन के पिता डेविड धवन थे। 55 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 73.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।