{"_id":"5c0f4cfbbdec2241bd3dceaf","slug":"divyanka-tripathi-in-forbes-india-list-may-entered-soon-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फोर्ब्स इंडिया' की लिस्ट में शामिल हुईं दिव्यांका, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देंगी 'टीवी की बहू'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'फोर्ब्स इंडिया' की लिस्ट में शामिल हुईं दिव्यांका, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देंगी 'टीवी की बहू'
Tue, 11 Dec 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फोर्ब्स इंडिया' की 2018 की सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हुईं टेलीविजन की सुपर स्टार दिव्यांका त्रिपाठी की तैयारी अब बड़े परदे पर धमाल मचाने की है। 'फोर्ब्स मैगजीन' की यह लिस्ट कमाई के आंकड़ों के लिहाज से बनती है। इस लिस्ट में सलमान खान 253 करोड़ रुपये की कमाई करके जहां नंबर वन पर रहे वहीं 7 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई के साथ दिव्यांका त्रिपाठी 94वें नंबर पर हैं।
2 of 5
divyanka Tripathi
- फोटो : File Photo
जिस दिन फोर्ब्स इंडिया की यह लिस्ट जारी हुई उसी दिन दिव्यांका त्रिपाठी को मशहूर फिल्म निर्देशक अश्वनी चौधरी की फिल्म सेटर्स ऑफर हुई। उत्तर प्रदेश बिहार ,राजस्थान और दिल्ली में पेपर लीक कराने वाले माफिया पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है। फिल्म में एक आइटम नंबर फिल्माया जाना बाकी है। यह गाना मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान तैयार कर रही है और अश्वनी चौधरी इस गाने के लिए किसी ऐसे अदाकारा की तलाश में हैं जिसका लहजा देसी हो पर जिसके अभिनय में शोखियां और अल्हड़पन कूट-कूट कर भरा हो।
3 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : File Photo
दिव्यांका का नाम इस गाने के लिए सुझाए जाने से ही अश्वनी चौधरी काफी प्रभावित हुए हैं। दिव्यांका के बारे में अश्वनी कहते हैं - 'वह हमारे परिवार की सदस्य की तरह है। मुझे खुशी होगी अगर दिव्यांका मेरी फिल्म से बड़े परदे पर डेब्यू करें। इसके लिए मेरी तरफ से किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। निर्देशक के तौर मेरा काम है सही किरदार के लिए सही कलाकार की तलाश करना और उसे अपने निर्माता की नज़र में लाना। इसके आगे का काम कलाकार और फिल्म निर्माता का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : File Photo
इस बारे में दिव्यांका के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्हें कुछ और फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं, लेकिन दिव्यांका कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहतीं। आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की जाना मानी हस्ती हैं। दिव्यांका इस वक्त एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड रोल में है। इस सीरियल में वह इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार लोगों के दिल के काफी करीब है और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं।
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से की थी। इस सीरियल में दिव्यांका ने विद्या का रोल निभाया था जिसने उन्हें पहचान दिला दी। इसके बाद दिव्यांका ने डांस रियलिटी शो में 'नच बलिए' में नजर आईं। इसमें दिव्यांका ने विवेक दहिया के साथ डांस का जलवा बिखेरा। इसके बाद दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। विवेक दहिया भी टीवी इंडस्ट्री में है और इस वक्त 'कयामत की रात' सीरियल में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।