{"_id":"5c0e993abdec2241c2634645","slug":"bigg-boss-12-dipika-kakar-cried-after-meet-husband-shoaib-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: पति से मिलकर फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, ये देख भावुक हुए घरवाले","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: पति से मिलकर फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, ये देख भावुक हुए घरवाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी शो बिग बॉस 12 में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट कम होते जा रहे हैं। इस बीच बचे कंटेस्टेंट ने अपना गेम दिल और दिमाग से खेलना शुरू कर दिया है। लेकिन, बिग बॉस में इन दिनों रोने का दौर चल रहा है। शो में अब रोहित, सुरभि, रोमिल, दीपक, करणवीर, दीपिका और सोमी खान ही बचे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने इन सभी कंटेस्टेंट को खूब रुलाया है।
bigg boss
- फोटो : twitter
बिग बॉस में बीते दो दिन से 'फ्रीज और रिलीज' टास्क चल रहा है। इस टास्क के दौरान बिग बॉस ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट को उनके घरवालों से मिलाया है। ये कंटेस्टेंट घरवालों से मिलकर फूट-फूटकर रोए हैं। इसके साथ ही इनके घरवालों ने कई कंटेस्टेंट के बारे में खुलासे भी किए और उन्हें अपनी तरफ से सलाह भी दी है।
Bigg Boss
- फोटो : twitter
एक समय घर के अंदर का मौहल एकदम से बिगड़ गया, जब सोमी से मिलने आई उनकी बहन और एक्स कंटेस्टेंट सबा खान ने रोमिल और सोमी के रिश्ते को लेकर सफाई दी। इतना ही नहीं बिग बॉस में आज दीपिका कक्कड़ ने कुरान की आयतों को पढ़कर शो में अलग समा बना दिया। इसके बाद उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की एंट्री होती है। एंट्री से पहले शोएब, दीपिका के लिए शायरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss
- फोटो : twitter
पति की आवाज सुनकर दीपिका उनसे मिलने के लिए बेसब्र हो जाती हैं। शोएब कहते हैं कि तुमसे दूर रहकर जाना है कि तुम मेरे लिए क्या हो। साथ ही शोएब ने गेम के लिहाज से दीपिका को सलाह देते भी नजर आए। शोएब ने दीपिका से कहा कि आप जैसी हो वैसी ही रहो। बता दें दोनों के बीच की इमोशनल कैमिस्ट्री को देखकर बाकी सभी घर वाले भी भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन
jasleen matharu
- फोटो : file photo
बता दें कि बीते ऐपीसोड में श्रीसंथ की पत्नी ने घर में एंट्री ली थी। जिसमें उन्होंने सुरभि राणा को जमकर फटकाल लगाई थी। वहीं इस बार के विकेंड का वार में बिग बॉस ने दो कंटेस्टेंट जसलीन मथारू और मराठी बिग बॉस की विनर मेघा धाड़े को घर से बेघर कर दिया है। बीते एपिसोड में डबल एविक्शन होने के चलते दोनों का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया।