फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग सेट पर शोएब की हुईं दीपिका, रील से रियल पति बनने तक बेहद रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी

Mon, 05 Aug 2019 03:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 05 Aug 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar Birthday Special Love Story of Sasural Simar Ka Actor Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ 6 अगस्त को होता है। दीपिका कक्कड़ 'ससुराल सिमर का' में मुख्य रोल निभाने के साथ-साथ बिग बॉस 12 की विजेता रह चुकी हैं। बता दें कि दीपिका ने पिछले साल 23 फरवरी को टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की थी। शादी के महज 6 महीने बाद ही दीपिका ने जब 'बिग बॉस' में आने का फैसला किया तो शो में मेहमान बने कुछ लोगों को थोड़ा अजीब जरूर लगा। यहां तक कि सलमान खान ने भी इस बात का जवाब लेने के लिए सीधे उनके पति शोएब को बुलाया।
Dipika Kakar Birthday Special Love Story of Sasural Simar Ka Actor Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
शो में सलमान खान ने शोएब से पूछा कि आखिर शादी के 6 महीने बाद ही दीपिका को 'बिग बॉस' के घर में क्यों भेजना चाहते हैं? इसके बाद वह दीपिका और शोएब से मजाक करने लगे। इस बीच शो में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका और शोएब का रिश्ता काफी मजबूत है। हम लोगों के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां है इसी वजह से 'बिग बॉस' में आने का फैसला लिया।
बता दें कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही थीं।
Dipika Kakar Birthday Special Love Story of Sasural Simar Ka Actor Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar
Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim, - फोटो : social media
शोएब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि वे सर्दी में शादी करना चाहते थे और दीपिका चाहती थीं कि ये दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह करें। पहले जानते हैं कि शोएब की जिंदगी में दीपिका कैसे आईं। आपको बता दें, दीपिका की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी । यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar Birthday Special Love Story of Sasural Simar Ka Actor Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे। ऐसे में तलाक के बाद दीपिका को शोएब एक-दूजे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। और  ये दोस्ती प्यार में बदलने में वक्त नहीं लगा। दुनिया के सामने जब-जब इनके अफेयर की बात आयी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार कर 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद इसका खुलासा किया। 
विज्ञापन
Dipika Kakar Birthday Special Love Story of Sasural Simar Ka Actor Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar
Dipika Kakar - फोटो : instagram
शोएब के शो छोड़ने के बाद दीपिका काफी परेशान हो गयी थीं। क्योंकि शो छोड़ते ही शोएब अपने प्रोजेक्ट के लिए 40 दिन के आउटडोर शेड्यूल के लिए रवाना हो गए थे। खबर है कि दीपिका ने खुद को शोएब से दूर कर लिया था। हालांकि दोनों एक-दूजे का साथ हमेशा देते थे, लेकिन देखते ही देखते दोनों की शादी हो गई और आज खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed