फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हास्य कलाकार बनने से पहले छपाई का काम करते थे कपिल, आमदनी इतनी खर्चा पूरा होना भी था मुश्किल

Mon, 05 Aug 2019 01:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 05 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma revealed his first salary before become comedian
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के हास्य कलाकार कपिल शर्मा इन दिनों पत्नी गिन्नी के साथ कनाडा में छुट्टियां मना रहे हैं। कपिल शर्मा का कार्यक्रम द कपिल शर्मा शो टीआरपी के मामले में भी टीवी के अन्य कार्यक्रमों को पीछे छोड़ चुका है। द कपिल शर्मा शो के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि हास्य कलाकार बनने से पहले कपिल शर्मा क्या करते थे और कितनी रुपए कमाते थे।
Kapil Sharma revealed his first salary before become comedian
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने पहले वेतन का खुलासा किया है। उनके पहले वेतन को जानकर कपिल शर्मा के फैंस भी हैरान हो सकते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार कपिल शर्मा ने बताया कि उनका पहला वेतन 1500 रुपए था। ये बात खुद कपिल शर्मा ने उस समय बताई जब सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह अपनी फिल्म खानदानी शफाखाना का प्रमोशन करने उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे।
Kapil Sharma revealed his first salary before become comedian
kapil sharma - फोटो : social media
खबर के मुताबिक हास्य कलाकार बनने से पहले कपिल शर्मा एक फेबरिक मिल में छपाई का काम करते थो। इसके बाद उन्हें हास्य कार्यक्रम करने का मौका मिला। गौरतलब है कि कपिल शर्मा इन दिनों पत्नी गिन्नी के साथ बेबीमून पर कनाडा गए हुए हैं। कपिल की पत्नी प्रेग्नेंट हैं जिस वजह से कपिल ने गिन्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कनाडा जाने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma revealed his first salary before become comedian
Kapil Sharma and Ginni - फोटो : instagram
एयरपोर्ट से कपिल और गिन्नी की कनाडा जानें की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कनाडा पहुंचते ही कपिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किए। इस वीडियो को कपिल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया। कपिल ने लिखा- 'ये कितना सुंदर है।' इस वीडियो में कार के अंदर पत्नी गिन्नी के साथ बैठे हुए थे। वीडियो में कुछ पक्षी सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में कपिल कह रहे थे कि अभी यह सड़क पार कर रहे हैं इसलिए हम लोग रुके हुए हैं। काश ऐसा हमारे देश में भी होता। कपिल के इस वीडियो को फैंस पसंद किया। 
विज्ञापन
Kapil Sharma revealed his first salary before become comedian
Kapil Sharma, Vikas Swarup and his wife - फोटो : twitter
इस वीडियो के अलावा कपिल ने कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों में कपिल के साथ भारतीय उच्चायुक्त विकास रुवरूप और उनकी पत्नी नजर आए थे। तस्वीर साझा करते हुए कपिल ने लिखा- सम्मानीय सर, आपसे और आपकी खूबसूरत पत्नी से मुलाकात का शानदार अनुभव रहा। एक बुक लवर आपकी तरफ से कुछ नया मिलने का इंतजार कर रहा है। प्यार और सम्मान हमेशा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed