बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ा और प्यार मोहब्बत के लिए कोई कमी नही है। शो में हर चीज बराबर देखने को मिलती है। बात करें इमोशनल ड्रामे की तो वो आज रात के एपिसोड में खूब देखने को मिलेगा। शो में अब रोहित, सुरभि, रोमिल, दीपक, करणवीर, दीपिका और सोमी खान ही बचे हैं। ऐसे में इन सबके घरवालें शो में दिखाई देंगे जिसके बाद सबके आंसू रुकने का नाम ही नहीं लेंगे...
बिग बॉस 12: घरवालों से मिलकर रोएगा एक-एक कंटेस्टेंट, बिहारी बाबू तो आपको भी रुलाएगा
शो में श्रीसंथ के बीवी बच्चे, दीपक ठाकुर के पिता, सुरभि के भाई अभिनव और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टिजय भी पहुंचीं। कुल मिलाकर घर का माहौल बिल्कुल फिल्म कभी-खुशी कभी गम वाला हो गया। जहां सब एक-दूजे को देख गला भर-भरकर रो रहे थे। शो पूरी तरह से भावुक हो गया और बाकी के सदस्य भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बता दें कि आज रात के एपिसोड में टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ सकते हैं।
Contestants hue hai kaafi emotional dekhkar apne gharwalon ko 3 mahine baad. Dekhiye ye pyaar bhara milan, aaj raat 9 baje #FamilySpecial mein. #BiggBoss12 #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/6rsFYyAmwL
— COLORS (@ColorsTV) December 9, 2018
घर में करणवीर अपनी पत्नी टिजय और दोनों बेटियों को देखकर फूट-फूटकर रोते नजर आएंगे। एक तरह से आज रात का शो एक फैमिली शो होगा जिसे देख रोना ही रोना आएगा। लेकिन रोमिल, दीपिका और सोमी खान के घरवालों से कोई आया है या नहीं ये पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
Apni patni aur bacchon ko dekhkar ro pade @KVBohra! Dekhiye unke rishtey ka sammilan, aaj 9 baje! #BiggBoss12 #BB12 #FamilySpecial pic.twitter.com/KkrR9atLog
#SurbhiRana ko sunaayi kuch baatein @sreesanth36 ki patni ne! Dekhiye kya hoga iska anjaam, raat 9 baje! #BiggBoss12 #BB12 #FamilySpecial pic.twitter.com/fyIDfxLygl
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 9, 2018