फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर

Sun, 25 Dec 2022 06:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
devoleena bhattacharjee celebrate her first christmas with husband shahnawaz sheikh see pics
देवोलीना भट्टाचार्जी ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस - फोटो : insta

टीवी की गोपी बहु यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में शाहनवाज शेख संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस बार शादी के बाद उनका पति शाहनवाज संग ये पहला क्रिसमस है। दोनों ने दोस्तों के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां अनिमा भट्टाचार्जी को भी साथ में बेहद खुश देखा जा सकता है।


 

KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

devoleena bhattacharjee celebrate her first christmas with husband shahnawaz sheikh see pics
देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी मां और पति के साथ - फोटो : insta

साथ में नजर आईं एक्ट्रेस की मां अनिमा भचट्टाचार्जी
देवोलीना ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में वही अपने पति और मां के साथ नजर आ रही हैं जबकि अन्य में दोस्त भी देखे जा सकते हैं। इस दौरान देवोलीना ने रेड टी शर्ट के साथ ब्लैक पैंट टीमअप की जबकि शाहनवाज ऑरेंज टी-शर्ट में नजर आए। तस्वीरों में देवोलीना के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही है।
 

Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'

devoleena bhattacharjee celebrate her first christmas with husband shahnawaz sheikh see pics
देवोलीना ने पति और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस - फोटो : insta

देवोलीना ने की जमकर मस्ती
सभी तस्वीरों में देवोलीना और शाहनवाज को मस्ती भरे अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अभिनेत्री छोटे बच्चे की तरह पति शाहनवाज के कंधे पर मस्ती भरे अंदाज में झूलती नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
 

Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
devoleena bhattacharjee celebrate her first christmas with husband shahnawaz sheikh see pics
देवोलीना भट्टाचार्जी, शाहनवाज - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से गुपचुप शादी रचाई और इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ फैंस को ये खुशखबरी दी। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। शाहनवाज से शादी करने को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि देवोलीना ने भी ट्रोल्स को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी के फैसले इस बात से डरकर नहीं लेती है कि ट्रोल्स क्या कहेंगे। 
 

Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed