अलीबाबा सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली तुनिशा शर्मा का 10 दिन बाद ही जन्मदिन था। लेकिन अपने 21वें जन्मदिन से पहले ही तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
Tunisha Death: 10 दिन बाद 21वां बर्थडे मनाने वाली थीं तुनिशा, बीते साल परिवार संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल
छोटी सी उम्र में ही तुनिशा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिशा अपने काम को लेकर काफी गंभीर थीं और वह जिंदगी को खुलकर जीना जानती थीं। तुनिशा सेट पर भी हमेशा खुश रहती थीं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं जो उनकी बिंदास लाइफ की गवाह हैं। 10 दिन बाद तुनिशा अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं, लेकिन अब ये मुमकिन नहीं हो पाएगा।
Vyjayanthimala: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहीं वैजयंती माला, क्या आपने सुने उनके ये किस्से?
पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर तुनिशा घरवालों के साथ थीं। उन्होंने अपने परिवार के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी तुनिशा ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में तुनिशा बेहद खुश नजर रही थीं और परिवार के साथ एंजॉय कर रही थीं। वहीं, अब तुनिशा की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। तुनिशा की खुशनुमा तस्वीरें देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच में नहीं हैं।
Tunisha Suicide: तुनिशा के को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने उनके को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, आज शीजान की कोर्ट में पेशी होनी है। तुनिशा ने शीजान के मेकअप रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
Raju Srivastav: कभी स्कूल की फीस भरने के भी नहीं थे पैसे, फिर ऐसे गजोधर भैया बने मशहूर हुए राजू श्रीवास्तव