फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 16 Salman Khan Birthday contestant dance on bhaijaan songs Sajid Khan Priyanka Choudhary Ankit Gupta

Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'

Sun, 25 Dec 2022 04:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 25 Dec 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman Khan Birthday contestant dance on bhaijaan songs Sajid Khan Priyanka Choudhary Ankit Gupta
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के झगड़े अक्सर टीआरपी के खेल में मेकर्स को कभी निराश नहीं करते हैं, जिसके चलते मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला तक ले लिया था। हाल ही में, बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान और मनीष पॉल एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद बीबी हाउस के कंटेस्टेंट 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के लिए एक स्पराइज डांस करते हैं, जिसे देख अभिनेता भी खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन

प्रोमो की शुरुआत मनीष पॉल के सलमान खान को इस सरप्राइज के बारे में बताने से शुरू होती है। इसके बाद सबसे पहले, साजिद खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे ने हैलो ब्रदर गाने पर डांस किया, फिल्म निर्माता साजिद को नाचते देख सभी कंटेस्टेंट दंग रह गए। इसके बाद, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता 'जब प्यार किसी से होता है' के गाने 'चल प्यार करेगी' पर परफॉर्म करते नजर आए। शिव भी निमृत कौर अहलूवालिया के साथ बैठकर डांस करते दिखे। 

Main Hoon Atal: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरस्टार सलमान खान क्लिप में सभी कंटेस्टेंट को देखकर भावुक होते हुए नजर आए। परफॉर्मेंस के बाद सलमान बेहद खुश होने के साथ साथ कंटेस्टेंट्स के इस बेहतरीन कोशिश की भी सराहना करते दिखे।

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी
 

Salman ke birthday ke liye gharwalon ne taiyaar ki ek khaas peshkash jisse dekhkar woh huye emotional 😍

Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot #BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan @ManishPaul03 pic.twitter.com/1m0MsZu4RH

— ColorsTV (@ColorsTV) December 24, 2022

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी होंगी और टेलीविजन अभिनेत्री शहनाज गिल की बॉलीवुड की शुरुआत होगी। दर्शक इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed