लॉकडाउन की वजह से कई पुराने सीरियल्स की टीवी पर फिर से वापसी हो गई है। 'रामायण' और 'महाभारत' के बाद अब 90 के दशक का कॉमेडी सीरियल 'देख भाई देख' (Dekh Bhai Dekh) भी लौट आया है। 27 साल बाद इस मशहूर शो के वापस लौटने से जहां सभी दर्शक उत्साहित हैं। वहीं इस शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने इस शो की वापसी पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
2 of 5
नच बलिए 9 में उर्वशी दोनों बेटों के साथ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
उर्वशी ढोलकिया ने शो के दोबारा प्रसारण पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस शो को अपने बेटों के साथ बिल्कुल नहीं देखेंगी। अभिनेत्री ने कहा- 'मेरे बेटों ने 'देख भाई देख' के कुछ एपिसोड्स को यूट्यूब पर देखा हुआ है। मैं इसके दोबारा टीवी पर आने के बाद इसे उनके साथ नहीं देखूंगी। मुझे लगता है कि अगर मैंने इसे उनके साथ देखा तो मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाउंगी।'
3 of 5
देख भाई देख
- फोटो : Social Media
'देख भाई देख' सीरियल का प्रसारण टीवी पर 1993 में शुरू हुआ था। इस शो में उर्वशी के अलावा शेखर सुमन, भावना बलसावर, नवीन निश्चल , फरीदा जलाल, देवेन भोजानी , सुष्मा सेठ और अमर उपाध्याय के अलावा कई कलाकार हैं। इस शो पर बात करते हुए उर्वशी ने इसके रीमेक की भी इच्छा जाहिर की।
4 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : file photo
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने ये बातें कहीं। उर्वशी ने कहा- 'इस शो को एक बार फिर से बनाया जाना चाहिए। इसका रीमेक टीवी की दुनिया में धमाल मचा देगा। आजकल तो वैसे भी किसी शो में लीप आना बड़ी बात नहीं है. ऐसे में हम लीप के साथ इस शो की कहानी दर्शकों को दिखा सकते हैं।'
5 of 5
देख भाई देख
- फोटो : Social Media
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'इसकी कास्ट तलाशने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ये पहला ऐसा टीवी शो था जो कि मल्टी कैमरा सेटअप पर फिल्माया गया था। मुझे इस शो का हिस्सा बनने का आज भी गर्व होता है।' आपको बता दें, ये सीरियल उस वक्त का सुपरहिट शो था। 'देख भाई देख' को प्रसारण डीडी नेशनल पर शाम 6 बजे प्रसारित होता है।
लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल को करना पड़ रहा ये काम, अर्जुन-कृति ने लिए मजे