{"_id":"5c4d3cb0bdec221a37668149","slug":"deepshikha-nagpal-birthday-special-faces-domestic-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परवीन बॉबी की हमशक्ल हैं ये एक्ट्रेस, पति ने की थी इतनी पिटाई हालत हो गई थी गंभीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
परवीन बॉबी की हमशक्ल हैं ये एक्ट्रेस, पति ने की थी इतनी पिटाई हालत हो गई थी गंभीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल छोटे पर्दे पर एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्हें सबसे पहले फिल्म कोयला में नोटिस किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, पार्टनर, प्यार में ट्विस्ट और कॉरपोरेट जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कोई खास सफलता मिलता ना देख उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। दीपशिखा ने साल 2014 में बिग बॉस 8 में भी हिस्सा लिया। 27 जनवरी 1977 को जन्मीं दीपशिखा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
दीपशिखा अपने काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। दरअसल, उन्होंने अपने पूर्व पति केशव अरोड़ा पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज करवाने के दौरान दीपशिखा ने बताया था कि 'केशव मेरे घर आया और पैसे मांगने लगा। जब मैंने मना कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। मेरे नाक से खून बहने लगा और मुझे गंभीर चोटें भी आईं।'
3 of 5
deepshikha nagpal
दीपशिखा ने आगे बताया कि 'अगर मैं चुप रही तो जो महिलाएं केवल घर में रहती हैं वो कैसे आगे आएंगी। मुझे लगता है कि ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए।' दीपशिखा ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी लेकिन बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी। अब खबरें हैं कि दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर लिया है और अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
दीपशिखा ने पति पर आरोप लगाया कि वो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में दीपशिखा ने बताया कि, 'हां यह सच है। हमने साथ रहकर चीजें ठीक करने की कई कोशिशें कीं लेकिन जैसा मैंने सोचा था वैसा नहीं हुआ। हमारे बीच सुलह नहीं हो पाई। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि मुझे कोई शिकायत नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
केशव से दीपशिखा की दूसरी शादी थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की। केशव और दीपशिखा नच बलिए 5 में नजर आ चुके हैं। इससे पहले दीपशिखा ने जीत उपेंद्र से साल 1997 में शादी के बंधन में बंधी। ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपशिखा नागिन 3 में सुलेखा के किरदार में नजर आ रही हैं। दीपशिखा को गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का हमशक्ल भी कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।