{"_id":"623daaebfc3c90145175f883","slug":"debina-bonnerjee-shares-pictures-and-videos-from-her-baby-shower","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरें: अपनी गोद भराई में दुल्हन की तरह सजीं देबिना बनर्जी, लाल जोड़ा पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
देखें तस्वीरें: अपनी गोद भराई में दुल्हन की तरह सजीं देबिना बनर्जी, लाल जोड़ा पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। देबिना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। हाल ही में, देबिना बनर्जी के मायके वालों की तरफ से अभिनेत्री के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। देबिना बंगाली हैं और इसी वजह से इस रस्म को बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार ही संपन्न किया गया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
2 of 5
देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देबिना बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके बेबी शावर (गोद भराई) की हैं। इन तस्वीरों में देबिना नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। देबिना ने लाल रंग का सूट पहना है, जिस पर व्हाइट पोल्का डॉट का डिजाइन है। इसके साथ देबिना ने हल्की टैंपल ज्वैलरी पेयर की है और बंगाली स्टाइल वाला मेकअप किया है। अपने ओवरऑल लुक में देबिना काफी सुंदर लग रही हैं।
3 of 5
देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई पहली तस्वीर में देबिना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, बाकी की तस्वीरों में देबिना अपनी चूड़ियों के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इन सभी तस्वीरों में देबिना की स्माइल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को हजारों फैंस ने पसंद किया है। वहीं, कुशाल टंडन, टीना दत्ता, पूजा बनर्जी जैसे कलाकारों ने अभिनेत्री की तस्वीरों पर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ देबिना बनर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'साध या अंग्रेजी में इच्छा। इसमें एक गर्भवती महिला के भोजन की इच्छा मातृ पक्ष (यहां मेरी मां) द्वारा महिला को प्यार करने वाले सभी भोजन को पकाकर मनाया जाता है। इसे पश्चिमी देशों में 'बेबी शॉवर' और उत्तर भारत में 'गोद भराई' और बंगाल में 'साध' कहा जाता है। मैं पूरी जर्नी के दौरान किसी भी चीज के लिए विशेष रूप से तरसती नहीं थी इसलिए मेरी मां सोच सकती थीं कि वह खाने की इच्छुक है। इसे प्राइवेट और पूरी तरह से अपने ऊपर रखना चाहती थी, क्योंकि मैं पहले से ही एक कंपनी महसूस करती हूं। आप सभी को शुभकामनाएं भेज रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 9 फरवरी 2022 को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। देबिना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस गुड न्यूज ने दोनों के फैंस को काफी खुश कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।