फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: अब टीवी पर हर हफ्ते नहीं मिलेगा हंसी का डोज, जल्द बंद हो सकता है ‘द कपिल शर्मा शो’

Fri, 25 Mar 2022 12:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show will go off air for some time came back with new season
द कपिल शर्मा शो - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' हाल में 'द कश्मीर फाइल्स' की कास्ट को शो पर प्रमोशन के लिए न बुलाने की वजह काफी सुर्खियों में रहा था। इसी वजह से काफी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते ट्विटर पर बायकॉट कपिल शर्मा शो तक ट्रेंड करने लगा था। ये विवाद तो खत्म हो गया, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कपिल का शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसका मतलब ये है कि अब दर्शकों को हर हफ्ते हंसी का डोस नहीं मिल पाएगा।

The Kapil Sharma Show will go off air for some time came back with new season
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो'  टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। शो में हर हफ्ते जाने-माने सितारे गेस्ट बनकर आते हैं और खूब मनोरंजन होता है। ऐसे में अब कपिल के एक पोस्ट के बाद से शो के बंद होने की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। दरअसल, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा की है।

The Kapil Sharma Show will go off air for some time came back with new season
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने पोस्ट शेयर करने के साथ लिखा है कि साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी। ये टूर 11 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई तक चलेगा। कपिल के इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शो कुछ समय के लिए बंद होगा। हालांकि उसके बाद शो फिर से नए सीजन के साथ वापस लौटेगा। 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल के अलावा कीकू शीरदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह दर्शकों का मनोरंजन करते है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show will go off air for some time came back with new season
कपिल शर्मा और द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से जब कहा गया था कि वह कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करे, तो उन्होंने कहा था कि फिल्म में बड़े सितारे न होने की वजह से उन्हें शो पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि अनुपम खेर ने कपिल के बचाव में आकर यह बताया था उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन इतनी संवेदनशील फिल्म को वहां प्रमोट करना सही नहीं रहता, इसलिए उसे स्वीकार नहीं किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed