{"_id":"5a38a7004f1c1bcf6d8b4f27","slug":"dance-video-of-yeh-hai-mohabbatein-actor-sangram-singh-with-fiance-gurkiran-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये हैं मोहब्बतें' का एक्टर चुपचाप कर रहा शादी, मंगेतर के साथ कॉकटेल पार्टी का वीडियो LEAK","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये हैं मोहब्बतें' का एक्टर चुपचाप कर रहा शादी, मंगेतर के साथ कॉकटेल पार्टी का वीडियो LEAK
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Sangram Singh
टीवी सीरियल 'ये है मोहब्ब्तें' के अशोक खन्ना यानी संग्राम सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शो में भले ही दर्शकों ने संग्राम को कभी नाचते देखा होगा लेकिन देर रात हुई कॉकटेल पार्टी में मौजूद लोगों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया।
Sangram Singh
सीरियल में विलेन अशोक खन्ना का किरदार निभाने वाले संग्राम सिंह असल लाइफ में मंगेतर गुरकिरन के हीरो बनने वाले हैं। शादी से एक रात पहले संग्राम सिंह ने कॉकटेल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मौजूद लोगों ने जमकर खूब मस्ती की।
ALY, SANGY, & The pretty Bride - to-be🖤❤️😍 {@alygoni @sangram_singh @gurkiran.k } . #Sangykishaadi
A post shared by Aly Goni FC (@alygoni.the.youth.icon) on
Sangram Singh
बता दें कि उनकी शादी जलंधर में कुछ खास मेहमानों और दोस्तों के बीच होगी। उनके खास दोस्तों की लिस्ट में शामिल लोगों में एली गौनी, कृष्ण मुखर्जी, अनुराग शर्मा और पंकज भाटिया का नाम शामिल हैं। बता दें कि संग्राम ने पिछले ही महीने गुपचुप तरीके से सगाई रचाकर सबको चौंका दिया था। हालांकि इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जरूर शेयर की।