फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वॉरियर्स को टीवी की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने किया सलाम, पीएम मोदी के लिए भी कही ये बात

Mon, 25 May 2020 08:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 May 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dipika Chikhlia dedicated HU MANU CHHU  AABHAR TAMARO song to Prime Minister Narendra Modi and  Corona warriors
दीपिका चिखलिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है। भारत में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या एक लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है और अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले 54441 लोग हैं। देश को कोरोना की वजह से आर्थिक रूप से भी मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि सरकार हर स्तर पर इससे निपटने की कोशिश में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई तरह की घोषणाएं भी की हैं। ऐसे में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी की तारीफ की है।

Coronavirus outbreak Dipika Chikhlia dedicated HU MANU CHHU  AABHAR TAMARO song to Prime Minister Narendra Modi and  Corona warriors
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी की इन घोषणाओं की कई लोग तारीफ भी कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। छोटे पर्दे की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर कोशिश की तारीफ की है। साथ ही कोरोना काल के बीच लोगों की सुरक्षा के लिए निस्वार्थ काम करे रहे स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की।

Coronavirus outbreak Dipika Chikhlia dedicated HU MANU CHHU  AABHAR TAMARO song to Prime Minister Narendra Modi and  Corona warriors
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी और कोरोना योद्धाओं की तारीफ करते हुए दीपिका चिखलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर म्यूजिक वीडियो साझा किया है। इसमें गुजरात और मुंबई सिनेमा से जुड़े कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं। गुजराती भाषा में गाए इस गाने में दिव्या चौधरी और हेले भट्ट ने अपनी आवाज दी है। जबकि संगीत अभिजीत खांडेकर ने दिया है। गाने के बोल 'हु मानू छु आभार तमारो'। इसका हिंदी में मतलब 'हम आपके आभारी हैं' होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dipika Chikhlia dedicated HU MANU CHHU  AABHAR TAMARO song to Prime Minister Narendra Modi and  Corona warriors
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस म्यूजिक वीडियो में सभी कलाकारों के अलावा पीएम मोदी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के द्वारा दीपिका चिखलिया सहित सभी कलाकारों ने कोरोना काल की मुश्किल घड़ी में लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, आर्मी और सफाईकर्मियों का आभार जताया है। इस वीडियो को साझा करते हुए दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

United we Stand ,efforts are appreciated 😇 #narendramodi #song#indians#humble#fight#win#

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dipika Chikhlia dedicated HU MANU CHHU  AABHAR TAMARO song to Prime Minister Narendra Modi and  Corona warriors
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक गीत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए।' सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोरोना योद्धाओं के लिए साझा किए गए इस म्यूजिक वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाया था। इन दिनों टीवी पर रामायण का दोबारा से प्रसारण हो रहा है। 

पढ़ें: LockDown Interview: फिर आयुष्मान के लिए लिखी ड्रीम गर्ल के निर्देशक ने कहानी, वरुण धवन भी कतार में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed