फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता विवियन डीसेना ने की लोगों से अपील, बोले- 'गरीबों की मदद करने से पहले कैमरा घर रख दो'

Mon, 25 May 2020 12:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vivian Dsena appealed to people keep camera home before helping the poor
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में दिख रहा है। भारत में अब तक 1.30 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 54 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3,867 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस भयावह स्थिति में कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें लोग जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं।

Vivian Dsena appealed to people keep camera home before helping the poor
विवियन डीसेना - फोटो : social media

मनोरंजन जगत के कई सितारे भी जरूरतमंदों की मदद करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिस पर कई लोग नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। अब टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज पर एतराज जताया है। 

Vivian Dsena appealed to people keep camera home before helping the poor
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

विवियन डीसेना ने सोशल मीडिया पर गुजारिश की है कि लोग जरूरतमंदों की मदद करते समय तस्वीरें वगैरहा न खिचवाएं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक कर देने वाली तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivian Dsena appealed to people keep camera home before helping the poor
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

विवियन द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में एक गरीब छोटा बच्चा हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है,  'जब लोगों की मदद करें तो अपना कैमरा घर रखकर जाएं।' विवियन के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर समर्थन कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @viviandsena on

विज्ञापन
Vivian Dsena appealed to people keep camera home before helping the poor
विवियन डीसेना

बता दें कि विवियन डीसेना ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'कसम से' से की थी। इसके बाद प्यार की ये एक कहानी और मधुबाला- एक इश्क एक जुनून में उनके काम को बहुत पसंद किया। विवियन लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं। 

रणवीर को Kiss करते हुए दीपिका ने साझा किया वीडियो, अभिनेता को बताया सबसे क्यूट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed