Full इंटरटेनिंग, सेक्सी अदाओं से सबको बांधकर रखने वालीं, आवाम को पसंद आने वाले डायलॉग्स बोलने वाली अर्शी खान अचानक बिग बॉस 11 से बाहर कर दी जाती हैं तो ऐसे में शो पर सवाल उठने लाजिमी हैं। एक बार फिर से शो पर स्क्रिप्टेड होने के सवाल उठने लगे हैं, इसके पीछे भी 4 कारण हैं।
पढ़ें:- Bigg Boss 11: अर्शी के बाहर होने पर फूट-फूटकर रोया ये कंटेस्टेंट, 'नागिन' दे गई ये चांस
पहला कारण तो ये है कि वोटिंग में अर्शी से भी कम वोट दो अन्य कंटेस्टेंट को मिले, उसके बावजूद उनके एलिमिनेशन को कोई पचा नहीं पा रहा है। एक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी और फिल्म डायरेक्टर मनीष सिंह ने भी सवाल उठाए कि टॉप 4-5 न्यूज वेबसाइट पर दिखाया जा रहा था कि अर्शी को पुनीश शर्मा और आकाश डडलानी से ज्यादा वोट्स मिले हैं वो कैसे अचानक बेघर हो सकती हैं। कारण साफ है कि शुरू से ही हिना, शिल्पा और विकास को शो के तीन फाइनलिस्ट करार दिया जा रहा है।
सपना चौधरी, हितेन तेजवानी और अर्शी खान भी विनर के दावेदार रहे, लेकिन तीनों को एक के बाद कमजोर कंटेस्टेंट साथ होने के बावजूद आउट कर दिया गया। सपना चौधरी और हितेन तेजवानी को प्रियांक के रहते, बंदगी को लव के रहते और अर्शी भी पुनीश और आकाश के रहते घर से बेघर हो गई। पहले ही हिना की इस स्टेटमैंट के चलते शो एकतरफा लगने लगा था, जिसमें हिना ने लव और प्रियांक के सामने ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि तुम दोनों चले जाओगे तो मैं अकेली कैसे रहूंगी।
अर्शी के मैनेजर ने अभी इस मुद्दे पर राय देते हुए कहा कि वोटिंग सिस्टम कलर्स का निजी मामला है, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, लेकिन यह बहुत शॉकिंग है। मुझे आशा थी कि अर्शी क्रिसमस और न्यू ईयर घर में ही सेलिब्रेट करेंगी, लेकिन मुझे खुशी है कि वो इतने दिनों तक घर में टिकी रहीं। अर्शी के साथ फिल्म 'ग्रीन टैरर' में काम करने वाले डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा- मुझे लगता है कि कलर्स को डर था कि अर्शी फाइनल में पहुंच जाएंगी, इसलिए उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया।
दरअसल, अर्शी खान के खिलाफ जालंधर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल अर्शी खान को गिरफ्तार करे। जाहिर है बिग बॉस नहीं चाहेंगे कि पुलिस अर्शी खान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार करे। हालांकि अर्शी खान के पब्लिशिस्ट ने बताया कि कोर्ट से 15 जनवरी 2018 तक स्टे ऑर्डर ले लिया है। लेकिन अगर तब तक वह शो में रहती तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था। हो सकता है कि बिग बॉस कोई रिस्क ना लेना चाहते हों।