फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'द कपिल शर्मा शो' में नेहा कक्कड़ पर कॉमेडियन का बयान, कहा- 'रोकर कमा रही हैं पैसा'

Thu, 26 Dec 2019 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Dec 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Comedian Krushna Abhishek crack Joke On Indian Idol 11 Judge Neha Kakkar in The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। इस शो में आने वाले मेहमानों के साथ कृष्णा मस्ती करते नजर आते हैं। कृष्णा इस शो में सपना का किरदार निभाते हैं। हाल ही में कृष्णा के शो में इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ पहुंची थीं। शो के दौरान कृष्णा ने नेहा के बारे में ऐसी बात बोल दी, जिसे सुनकर खुद नेहा भी चिल्लाने लगीं।

Comedian Krushna Abhishek crack Joke On Indian Idol 11 Judge Neha Kakkar in The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

'द कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड में इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ के साथ नजर आने वाली हैं। इन तीनों के शो में आने से शो में कॉमेडी का तड़का लग जाएगा। लेकिन हाल ही में आए इसके एक प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के दौरान कृष्णा सभी का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे में वो नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि वो रो-रोकर शो में पैसा कमा रही हैं।

Comedian Krushna Abhishek crack Joke On Indian Idol 11 Judge Neha Kakkar in The Kapil Sharma Show
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social Media

कृष्णा ने इस दौरान नेहा की तुलना अर्चना पूरन सिंह से करते हुए कहा, 'नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की अर्चना पूरन सिंह हैं। अर्चना जी यहां हंस-हंसकर पैसा कमा रही हैं और नेहा इंडियन आइडल में रो-रोकर पैसा कमा रही हैं।' इस बात पर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। नेहा खुद भी हंसते हुए कृष्णा पर चिल्लाने लगती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

😍😍🤣🤣

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Krushna Abhishek crack Joke On Indian Idol 11 Judge Neha Kakkar in The Kapil Sharma Show
Amrapali Dubey - फोटो : instagram

बता दें कि इस पूरी बातचीत का वीडियो भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आम्रपाली भी इस वीकेंड कपिल शर्मा के शो में मस्ती करती नजर आएंगी। आम्रपाली द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Comedian Krushna Abhishek crack Joke On Indian Idol 11 Judge Neha Kakkar in The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' की जज हैं। नेहा व्यक्तिगत तौर पर काफी भावुक हैं इसलिए वो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाती हैं। जिसको लेकर नेहा का कई बार मजाक उड़ाया जाता है। नेहा शो दौरान भी किसी भी बात पर रोने लगती हैं जिसकी वजह से वो आए दिन ट्रोलर्स का शिकार बनती है।

पढ़ें: मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, जल्द ही बनेंगी इस शख्स की दुल्हन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed