फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13:सिद्धार्थ संग दोस्ती देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं- 'खेल के लिए इस्तेमाल कर रहा'

Thu, 26 Dec 2019 01:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 akanksha puri opened up paras chhabra and mahira sharma friendship with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में जहां घर के सदस्य चर्चा में बने हुए हैं वहीं घर के बाहर उनके करीबी अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। माहिरा शर्मा से पारस छाबड़ा की नजदीकियां देख उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी हैरान हैं। यही नहीं आकांक्षा ने पारस और सिद्धार्थ की दोस्ती को भी फेक कहा है। 

bigg boss 13 akanksha puri opened up paras chhabra and mahira sharma friendship with sidharth shukla
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

शो के शुरुआत में पारस-माहिरा के साथ सिद्धार्थ का झगड़ा देखा गया लेकिन अब तीनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि 'पारस और माहिरा खेल में सिद्धार्थ का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं ये बात गारंटी के साथ कह सकती हूं।'

bigg boss 13 akanksha puri opened up paras chhabra and mahira sharma friendship with sidharth shukla
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

आकांक्षा ने कहा कि 'शो में पारस को माहिरा से प्यार हो गया है लेकिन सिद्धार्थ के साथ उसकी दोस्ती सच्ची नहीं है। पारस को अच्छे से पता है कि खेल में सिद्धार्थ मजबूत कंटेस्टेंट है और वो उसके साथ रहकर खुद को सुरक्षित रखना चाहता है। पारस और माहिरा दोनों स्मार्ट गेम खेल रहे हैं। दोनों जानते हैं कि सिद्धार्थ के साथ दोस्ती केवल खेल तक ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 akanksha puri opened up paras chhabra and mahira sharma friendship with sidharth shukla
Akanksha Puri - फोटो : social media

इससे पहले एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने पारस की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। आकांक्षा ने कहा कि 'पारस मेरे ऊपर कई चीजों के लिए निर्भर है। जीरो बैलेंस, दो शो जल्द ही ऑफ एयर हो गए, इसलिए मुझे उसका संघर्ष पता है। घर में वो जो भी कर रहा है उसने मुझे अलग मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो भी हो रहा है वो मुझे दिख रहा है। अगर वह सही में ऐसा ही है जैसा दिखा रहा है तो मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती।' 

विज्ञापन
bigg boss 13 akanksha puri opened up paras chhabra and mahira sharma friendship with sidharth shukla
Mahira and Paras - फोटो : voot

आकांक्षा ने आगे कहा- 'ऐसे में मैं अकेले रहकर खुश हूं। इतने साल में मैंने उसे इस तरह से करते हुए कभी नहीं देखा। मैं ऐसे इंसान को अपने पार्टनर के तौर पर कभी नहीं चुनूंगी।' पारस और माहिरा के रोमांस को लेकर आकांक्षा ने कहा- 'अगर कोई मेरे साथ इस तरह से फ्लर्ट करे और हाथ पर कुछ ऐसा करे जिससे लगे कि वो मुझसे प्यार करता है, तो वो इसे देखकर नाराज हो जाएगा। यह सब देखकर कोई कैसे ठीक हो सकता है?'

Bigg Boss 13: इस वजह से शो में पहली बार रोते दिखे पारस, घरवाले भी हुए इमोशनल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed