फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' से लेकर मोनालिसा की 'नजर' तक, इस हफ्ते TV की दुनिया में इन 5 खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Tue, 24 Jul 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss to Nazar Top 5 Television news of the week
monalisa
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

 
Bigg Boss to Nazar Top 5 Television news of the week
salman khan bigg boss
16 सितंबर से शुरू होगा 'बिग बॉस' 12
'बिग बॉस' से जुड़ी अब ताजा जानकारी सामने आई है। इंडिया फोरम्स वेबसाइट के मुताबिक मेकर्स ने शो की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह शो 16 सितंबर से टीवी पर ऑन एयर होगा। 'बिग बॉस' का ऑडीशन पहले ही हो चुका है। अब इसकी तैयारियां अपने आखिरी चरण में है।
Bigg Boss to Nazar Top 5 Television news of the week
नितिका आनंद
पिंकी आंटी बनीं 'मां'
टीवी के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में पिंकी आंटी का रोल निभाने वाली यानी नितिका मुखर्जी मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 16 जुलाई को हुआ और मां-बेटी दोनों ठीक हैं । नितिका ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss to Nazar Top 5 Television news of the week
Abhimanyu Chaudhary
'कसौटी' में ये एक्टर बनेगा अनुराग बासु
जब से एकता कपूर ने घोषणा की है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं, लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। टीजर में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज नजर आ रही हैं। वह इस शो में प्रेरणा का रोल निभाते दिखेंगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुराग बासु का किरदार अभिमन्यु चौधरी निभाएंगे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया।  
 
विज्ञापन
Bigg Boss to Nazar Top 5 Television news of the week
siddharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला ने किया एक्सीडेंट 
टेलीविजन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर गलत वजहों की से सुर्खियों में हैं। 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार को अपनी बीएमडब्यू कार से एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो  गए। हादसे के वक्त सिद्धार्थ खुद ड्राइव कर रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed