फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया स्वामी ओम, आसिम रियाज को बताया विनर

Wed, 25 Dec 2019 03:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Dec 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 10 Contestent Rohan Mehra Compare Siddharth Shukla With Swami om
स्वामी ओम, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसके बीते सीजन के कंटेस्टेंट्स भी इसमें काफी रुचि ले रहे हैं। कोई ना कोई एक्स कंटेस्टेंट इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को कोई ना कोई हिदायत देता ही रहता है। ऐसे ही बिग बॉस के सीजन 10 के एक कंटेस्टेंट ने अब सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना स्वामी ओम से कर दी है।

Bigg Boss Season 10 Contestent Rohan Mehra Compare Siddharth Shukla With Swami om
रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ये कंटेस्टेंट हैं रोहन मेहरा। रोहन बिग बॉस के सीजन 10 में कंटेस्टेंट रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान रोहन ने बिग बॉस सीजन 13 के बारे में चर्चा की है। इस दौरान रोहन ने कहा, 'हर सीजन में हिंसा होती है। मुझे मेरे सीजन में काफी धक्के मुक्के लगे थे। स्वामी ओम ने मेरे कई सारे टास्क खराब किए थे। ये सब बिग बॉस के हाथ में है। अगर उन्हें लगता है कि किसी चीज से उन्हें टीआरपी मिल रही है या शो किसी की वजह से चल रहा है, तो उस शख्स को नहीं निकालते हैं। जब सिद्धार्थ ने पहली बार हाथापाई की थी तभी रोक देना चाहिए था।'

Bigg Boss Season 10 Contestent Rohan Mehra Compare Siddharth Shukla With Swami om
रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

आगे रोहन कहते हैं, 'हमारे समय में लोगों को स्वामी ओम को देखने में काफी मजा आ रहा था। इसलिए उसे निकाला नहीं जा रहा था। इस बार भी यही हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने इतनी गलतियां की, इतने धक्के मारे, काफी हिंसा की, लेकिन उन्हें नहीं निकाल सकते। क्योंकि लोगों को लगता है कि वो विनर हैं और वो अच्छी गेम भी खेल रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Season 10 Contestent Rohan Mehra Compare Siddharth Shukla With Swami om
रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

इसके अलावा रोहन ने बताया कि इस सीजन में उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट आसिम रियाज हैं। आसिम की गेम उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी काफी पसंद है। रोहन से जब बिग बॉस के टॉप 4 कंटेस्टेंट पूछे गए तो उन्होंने इसमें शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज का नाम लिया।

विज्ञापन
Bigg Boss Season 10 Contestent Rohan Mehra Compare Siddharth Shukla With Swami om
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि शो के आने वाले एपिसोड में बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी भी शो में एंट्री करेंगे। गौतम की एंट्री के साथ ही शो में ट्विस्ट आने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि गौतम के शो में आने के बाद शो कौन सा मोड़ लेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed