बिग बॉस 11 में घर से बेघर हुए प्रियंक शर्मा आज फिर घर में एंट्री करने जा रहे हैं। लेकिन घर में एक बार फिर जाने से पहले सलमान ने प्रियंक से कही कुत्ते वाली बात...चलिए जानते हैं क्या कहा सल्लू भाई ने..
2 of 6
बिग बॉस सीजन 11
- फोटो : COLORS TV
शो के आज रात के एपिसोड में बहुत कुछ नया होने वाला है। क्योंकि 'वीकेंड के वार' में आज एक कन्टेंस्टेंट के घर से जाने की बारी है तो वहीं दो कन्टेस्टेंट वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री करेंगे।
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से पढ़ाई करने वाली और यूट्यूबर सिंगर ढिंचैक पूजा और मॉडल, डांसर प्रियंक शर्मा आज रात घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने जा रहे हैं। जहां पूजा ने घर में आने की मोटी रकम वसूली है तो वहीं प्रियंक को घर में जाने का एक और मौका मिला है।
लेकिन आपको बता दें कि प्रियंक को शो में दोबारा वापसी होने पर सलमान ने फिर से कुत्ते वाली बात कही है। चौंकिए मत, दरअसल, सलमान ने प्रियंक से कहा कि 'क्या तुमको किसी कुत्ते ने काटा है जो फिर से घर में जा रहे हो।'
इस पर प्रियंक का कहना है कि लोगों को पता चले कि कौन गलत है कौन सही। इसके बाद सलमान ने ये भी कहा कि प्रियंक को घर में मजा नहीं आने वाला लेकिन घर के लोगों को जरुर आएगा। बता दें कि आकाश और विकास के बीच हुई लड़ाई में घुसकर आकाश को धक्का देने के चलते प्रियंक को शो से बाहर होना पड़ा था।