फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS: रोहन मेहरा से छिनी कप्तानी, फिर कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान

Tue, 29 Nov 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS: Rohan Mehra's captaincy terminated
'बिग बॉस' के घर आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। वाइल्ड कार्ड के जरिए आने वाले नए लोगों ने ना सिर्फ घर का माहौल बदल दिया है बल्कि घरवालों का रहना भी मुश्किल कर दिया। एक-दूसरे के खिलाफ उनकी प्लानिंग और चाल शुरु हो गई है और इसी चाल का शिकार बने रोहन मेहरा। रोहन मेहरा से बिग बॉस ने कप्तानी छीन ली और अब पूरे सीजन में वो कप्तान नहीं बन पाएंगे।

BIGG BOSS: रोहन मेहरा से छिनी कप्तानी, फिर कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान

BIGG BOSS: Rohan Mehra's captaincy terminated
रोहन दूसरी बार घर के कप्तान बने थे और अपनी ड्यूटी सही तरीके से निभा रहे थे लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आए नए मेहमानों ने रोहन मेहरा के लिए मुसीबतें खड़ी कर दीं। वो एक भी ड्यूटी सही तरह से नहीं निभा पाए। इसके लिए बिग बॉस ने रोहन मेहरा को दो-तीन बार चेतावनी भी दी।

BIGG BOSS: रोहन मेहरा से छिनी कप्तानी, फिर कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान

BIGG BOSS: Rohan Mehra's captaincy terminated
वही बिग बॉस ने घरवालों को एक और झटका तब दिया जब उन्होंने बानी, जेसन शाह, एलिना कजान और राहुल देव को बैग पैक करने का आदेश दे दिया। जहां इससे चारों को झटका लगा वहीं घर के बाकी सदस्य, खासकर प्रियंका जग्गा बेहद खुश नजर आईं। अब इन चारों में से कौन बाहर होगा ये तो बाद में ही पता चलेगा फिलहाल वो नॉमिनेट हो चुके हैं और उन्हें एक अलग कमरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: रोहन मेहरा से छिनी कप्तानी, फिर कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान

BIGG BOSS: Rohan Mehra's captaincy terminated
कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। स्वामी ओमजी को भी घरवालों ने अपने निशाने पर ले लिया। घरवालों ने स्वामी पर इल्जाम लगाया कि वो घर का सामान चुरा रहे हैं और इसको लेकर बाद में स्वामी ओमजी के बैग की तलाशी भी ली गई जिसमें खूब सारा सामान जैसे कि शैंपू, कंडीशनर और बाकी रोजमर्रा की चीजें मिलीं। हालांकि स्वामी ओमजी ने इसे साजिश बताया और बाद में रोने लगे।
विज्ञापन

BIGG BOSS: रोहन मेहरा से छिनी कप्तानी, फिर कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान

BIGG BOSS: Rohan Mehra's captaincy terminated
बता दें कि इससे पहले भी स्वामी ओमजी को चोरी करते हुए देखा जा चुका है। घर में चौथे ही दिन उन्होंने परफ्यूम चुराया था। अब देखना ये होगा कि बिग बॉस स्वामी ओमजी की इस हरकत पर क्या एक्शन लेते हैं। क्या पूरा सच बाहर आएगा ?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed