सनी लियोनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका बॉलीवुड में कभी भी किसी से मतभेद की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि कई दफा सनी मुस्कुराते हुए सामने वाले की अपनी मीठी बातों से बोलती बंद कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बिग बॉस ओटीटी के संडे के वार में स्टेज पर सनी लियोनी ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। सनी ने यहां पर पहुंचकर स्पिल्ट्सविला की पूर्व प्रतियोगी दिव्या अग्रवाल का हौसला बढ़ाया और इसी के साथ उन्होंने अपनी बातों से करण जौहर की बोलती भी बंद कर दी।
Bigg Boss Ott: सनी लियोनी ने किया दिव्या अग्रवाल का समर्थन, इस वजह से हुई करण जौहर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या अग्रवाल का बढ़ाया हौसला
संडे को बिग बॉस के सेट पर करण जौहर की सनी ने काफी खिचाईं की, लेकिन इसी के साथ सनी ने मायूस दिव्या का घर में हौसला बढ़ाया। सनी ने घर के अंदर जाकर दिव्या की सभी के सामने तारीफ की। दिव्या अग्रवाल को सनी ने कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है और उनके परिवार वाले भी उन पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं’। सनी ने दिव्या को ये भी कहा कि सनी का परिवार भी बिग बॉस देख रहा है और उन्हें दिव्या का गेम बहुत पसंद आ रहा है।
स्प्लिट्सविला को लेकर मिले ताने
बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल बातों ही बातों में ये कहती हुईं दिखी कि वह दो रिएलिटी शो की विजेता रह चुकी हैं। इस बात को लेकर घर वालों ने उन पर कई टिप्पणियां की और कई दफा उन्हें इस बात के लिए ताने भी सुनने पड़े। हालांकि दिव्या को रिएलिटी शो का विजेता होने का जिक्र करने के लिए मेजबान करण जौहर से भी काफी ताने सुनने को मिले। लेकिन जब सनी इस शो पर पहुंची तो करण जौहर उनसे खुद इस बारे में बात करते हुए नजर आए।
करण जौहर की बोलती की बंद
सनी लियोनी ने करण जौहर की खिचाईं करते हुए उनसे कहा, ‘क्या आपने हमारा शो कॉपी किया है?’ इतना ही नहीं सनी दिव्या को स्प्लिट्सविला के लिए ताना देने वाले घरवालों को ये कहती हुईं भी दिखीं कि वह स्प्लिट्सविला से हैं। जिसके बाद सभी घरवालों को मुस्कुराते हुए उनकी बात सुननी पड़ी। करण के सामने दिव्या अग्रवाल की तारीफ करते हुए सनी ने कहा उन्हें सभी घरवालों में दिव्या का गेम सबसे अधिक पसंद आ रहा है।
बिग बॉस को बताया कनेक्शन का गेम
हाल ही में करण जौहर दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए नजर आए थे कि बिग बॉस ओटीटी स्प्लिट्सविला से बिलकुल अलग है। जिसके बाद सनी ने भी करण को जवाब देते हुए कहा कि बिग बॉस ओटीटी भी स्प्लिट्सविला की तरह ही कनेक्शन का गेम है। सनी लियोनी द्वारा दिव्या अग्रवाल को मिले सपोर्ट से दिव्या के प्रशंसक भी सनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।