फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: सनी लियोनी ने किया दिव्या अग्रवाल का समर्थन, इस वजह से हुई करण जौहर की बोलती बंद

Mon, 30 Aug 2021 12:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 30 Aug 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott sunny leone supports divya agarwal in the house she asks karan johar you stole my splits villa concept
दिव्या अग्रवाल, करण जौहर, सनी लियोनी - फोटो : Instagram

सनी लियोनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका बॉलीवुड में कभी भी किसी से मतभेद की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि कई दफा सनी मुस्कुराते हुए सामने वाले की अपनी मीठी बातों से बोलती बंद कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बिग बॉस ओटीटी के संडे के वार में स्टेज पर सनी लियोनी ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। सनी ने यहां पर पहुंचकर स्पिल्ट्सविला की पूर्व प्रतियोगी दिव्या अग्रवाल का हौसला बढ़ाया और इसी के साथ उन्होंने अपनी बातों से करण जौहर की बोलती भी बंद कर दी।



दिव्या अग्रवाल को दिया समर्थन

दिव्या अग्रवाल जबसे बिग बॉस के घर में आईं हैं तबसे लगातार करण जौहर किसी न किसी वजह से उन पर निशाना साधा है। हाल ही में जब बिग बॉस के घर में कनेक्शन टास्क हुआ जहां सभी लड़कों को उनके कनेक्शन को पैंपर करते हुए खास महसूस करवाना था तो उस दौरान दिव्या अग्रवाल घर में अकेली नजर आईं। हालांकि दिव्या अग्रवाल ने खुद को घर में खुश रखने के तरीके ढूंढ निकाले और वो गार्डन में अकेली डांस करती दिखीं। उनके फैंस भी दिव्या को घर में अकेला देख मायूस हो गए। लेकिन जैसे ही सनी लियोनी ने दिव्या अग्रवाल की तारीफ की सोशल मीडिया पर दिव्या के प्रशंसकों ने उनका धन्यवाद किया।

Bigg boss ott sunny leone supports divya agarwal in the house she asks karan johar you stole my splits villa concept
दिव्या अग्रवाल, सनी लियोनी - फोटो : Instagram

दिव्या अग्रवाल का बढ़ाया हौसला

संडे को बिग बॉस के सेट पर करण जौहर की सनी ने काफी खिचाईं की, लेकिन इसी के साथ सनी ने मायूस दिव्या का घर में हौसला बढ़ाया। सनी ने घर के अंदर जाकर दिव्या की सभी के सामने तारीफ की। दिव्या अग्रवाल को सनी ने कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है और उनके परिवार वाले भी उन पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं’। सनी ने दिव्या को ये भी कहा कि सनी का परिवार भी बिग बॉस देख रहा है और उन्हें दिव्या का गेम बहुत पसंद आ रहा है।

Bigg boss ott sunny leone supports divya agarwal in the house she asks karan johar you stole my splits villa concept
दिव्या अग्रवाल, सनी लियोनी - फोटो : Instagram

स्प्लिट्सविला को लेकर मिले ताने

बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल बातों ही बातों में ये कहती हुईं दिखी कि वह दो रिएलिटी शो की विजेता रह चुकी हैं। इस बात को लेकर घर वालों ने उन पर कई टिप्पणियां की और कई दफा उन्हें इस बात के लिए ताने भी सुनने पड़े। हालांकि दिव्या को रिएलिटी शो का विजेता होने का जिक्र करने के लिए मेजबान करण जौहर से भी काफी ताने सुनने को मिले। लेकिन जब सनी इस शो पर पहुंची तो करण जौहर उनसे खुद इस बारे में बात करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott sunny leone supports divya agarwal in the house she asks karan johar you stole my splits villa concept
करण जौहर, सनी लियोनी - फोटो : Instagram

करण जौहर की बोलती की बंद

सनी लियोनी ने करण जौहर की खिचाईं करते हुए उनसे कहा, ‘क्या आपने हमारा शो कॉपी किया है?’ इतना ही नहीं सनी दिव्या को स्प्लिट्सविला के लिए ताना देने वाले घरवालों को ये कहती हुईं भी दिखीं कि वह स्प्लिट्सविला से हैं। जिसके बाद सभी घरवालों को मुस्कुराते हुए उनकी बात सुननी पड़ी। करण के सामने दिव्या अग्रवाल की तारीफ करते हुए सनी ने कहा उन्हें सभी घरवालों में दिव्या का गेम सबसे अधिक पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Bigg boss ott sunny leone supports divya agarwal in the house she asks karan johar you stole my splits villa concept
करण जौहर, सनी लियोनी - फोटो : Instagram

बिग बॉस को बताया कनेक्शन का गेम

हाल ही में करण जौहर दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए नजर आए थे कि बिग बॉस ओटीटी स्प्लिट्सविला से बिलकुल अलग  है। जिसके बाद सनी ने भी करण को जवाब देते हुए कहा कि बिग बॉस ओटीटी भी स्प्लिट्सविला की तरह ही कनेक्शन का गेम है। सनी लियोनी द्वारा दिव्या अग्रवाल को मिले सपोर्ट से दिव्या के प्रशंसक भी सनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed