फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: टेलीविजन पर श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं ये अभिनेता, भगवान समझकर पूजने लगे थे लोग

Mon, 30 Aug 2021 11:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 30 Aug 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2021: These actors have played the role of Shri Krishna on television started worshiping people as God
श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके ये अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की दुनिया में पौराणिक कार्यक्रम और उनके किरदारों को काफी पसंद किया जाता है। एक दौर ऐसा भी था जब रामायण से लेकर श्रीकृष्णा तक इन कार्यक्रमों में भगवान की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक पैर तक छू लेते थे। टीवी पर प्रसारित वाले धार्मिक कार्यक्रमों में कई अभिनेताओं ने कृष्ण का किरदार निभाया है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाई है। 



नीतीश भारद्वाज
90 के दशक में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। उनके इस किरदार से नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके अलावा वे विष्णु पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। 

 

 

Janmashtami 2021: These actors have played the role of Shri Krishna on television started worshiping people as God
स्वप्निल जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्निल जोशी

रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल 'श्री कृष्णा' में स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण की भूमिका थी। इसके अलावा उन्होंने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। स्वपनिल छोटे पर्दे पर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो मराठी टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Janmashtami 2021: These actors have played the role of Shri Krishna on television started worshiping people as God
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वदमन डी बनर्जी

'श्री कृष्णा' में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का मुख्य किरदार निभाया था। अपने इस रोल से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वो सीरियल 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' में नजर आए। इन सभी शोज में उन्होंने कृष्ण का ही किरदार निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2021: These actors have played the role of Shri Krishna on television started worshiping people as God
विशाल करवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल करवाल

विशाल करवाल टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। कई फिल्मों और रियलिटी शोज में काम कर चुके विशाल ने इमैजिन टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द्वारकाधीश' में भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'परमावतार' में भी कृष्ण बने थे।

 

विज्ञापन
Janmashtami 2021: These actors have played the role of Shri Krishna on television started worshiping people as God
निर्णय समधिया - फोटो : सोशल मीडिया

निर्णय समधिया

शो परमावतार श्रीकृष्ण में बाल रूप में निर्णय समधिया दिखाई दिए थे। मासूमियत से भरे निर्णय को कृष्ण के बाल रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो में राधा के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed