बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच में जितना ड्रामा देखने को मिल रहा है उतना ही ड्रामा घर के अंदर दिव्या अग्रवाल और होस्ट करण जौहर के बीच संडे के वार में देखने को मिला। दरअसल जबसे बिग बॉस की शुरुआत हुई है तबसे लगातार दिव्या अग्रवाल करण जौहर के निशाने पर संडे के वार में रहती हैं। बीते वीकेंड पर करण जौहर दिव्या अग्रवाल पर उन्हें नोमिनेट करने वाले मजाक को लेकर काफी गुस्सा होते हुए नजर आए। जिसका जब दिव्या ने जवाब देना चाहा तो करण जौहर ने उन्हें चुप करवा दिया।
Bigg boss ott: करण जौहर पर फूटा दिव्या अग्रवाल का गुस्सा, कहा- उनके बयान की वजह से घर में जिंदगी हो गई है मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी राय पर खुद को नहीं बदल सकती
दिव्या अग्रवाल ने करण जौहर के सभी आरोपो पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो करण जौहर द्वारा की गई आलोचनाओं के आधार पर खुद को नहीं बदलेंगी। दिव्या अग्रवाल ने आगे अक्षरा सिंह से बातचीत करते हुए करण जौहर जब उन्हें जानते नहीं हैं तो उन्हें उनके बारे में कुछ भी कहने या फिर उन पर अपनी राय बनाने का कोई अधिकार नहीं है।
बिग बॉस के घर में झेलनी पड़ रही हैं मुश्किलें
दिव्या अग्रवाल ने घर में अक्षरा से बातचीत करते हुए करण जौहर के आरोपों को गलत बताया और साथ ही कहा कि करण के संडे के वार में दिए गए बयानों के बाद उन्हें घर में बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। दिव्या ने कहा, ‘करण जौहर ने मेरे बारे में ऐसी बाते बोली हैं जिसकी वजह से मुझे बिग बॉस के घर में मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। फिर मैं क्यों न चिल्लाऊं और क्यों न बोलू, कौन क्या बिगाड़ लेगा।
तुम खुद को बॉलीवुड के राजा मानते हो
दिव्या अग्रवाल ने आगे करण जौहर पर आरोप लगाते हुए उनसे पूछा कि वो कौन होते हैं उनके बारे में इतना बड़ा बयान देने वाले। दिव्या ने कहा, ‘तुम मानते हो कि तुम बॉलीवुड के राजा हो, तो तुम्हारे मुंह से निकला हुआ हर शब्द लोग सुनते समझते हैं। ये साधारण सी बात है जो तुम बोलोगे लोग उसपर यकीन करेंगे तो तुम मेरे बारे में ऐसा कैसे बोल सकते हो’।
शो से बाहर जाने का नहीं है डर
दिव्या अग्रवाल ने अक्षरा सिंह से आगे बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है कि उन्हें इस शो से बाहर कर दिया जाएगा। दिव्या ने कहा, ‘मैं एक कलाकार हूं और मैं लगातार काम करती रहूंगी, अगर यहां नहीं तो कहीं और करूंगी’। बता दें कि बीते हफ्ते संडे के वार में करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच खूब बहसबाजी हुई थी।