शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी की इन दिनों बिग बॉस के घर में खूब चर्चा हो रही है। ये दोनों शो की शुरुआत से एक-दूसरे के साथ हैं। जहां अधिकतर घर वालों ने अपने कनेक्शन बदल दिए तो वही ये दोनों एक-दूसरे के साथ कनेक्शन के रूप में जुड़े रहे। बिग बॉस ओटीटी में इन दोनों के बीच बीतते दिनों के साथ करीबी देखने को मिल रही है। हाल ही में राकेश बापट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जहां वो सुबह-सुबह शमिता शेट्टी को बहुत ही प्यार से उठा रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया था।
Bigg Boss Ott: रिद्धि डोगरा से तलाक और पिता के जाने के बाद टूट गए थे राकेश बापट, शमिता शेट्टी के सामने खोली निजी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हफ्ते तक नहीं सोया था
राकेश बापट शमिता शेट्टी को अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आए। गार्डन एरिया में बैठे राकेश ने शामिता को बताया कि अपने पिता को खोने और रिद्धि डोगरा से तलाक होने का उनकी जिंदगी पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा। राकेश ने कहा, ‘उन्हें एंजाइटी इशू है और वो दो हफ्तों तक लगातार बिना सोए रहे थे। उनकी बहन और मां को उनकी बहुत चिंता थी। मैं एकदम टूटने की कगार पर था’।
बढ़ रही है नजदीकियां
कनेक्शन टास्क के बाद जबसे शमिता शेट्टी ने दोबारा राकेश बापट को चुना है तबसे बिग बॉस के घर में इनके रिश्ते का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। राकेश ने शमिता शेट्टी से मिले हार्ट के बाद अपनी खुशी जताते हुए कहा था, ‘एक कनेक्शन बनना शुरू हुआ है हमारा। आज अभी हम इस लेवल पर पहुंच गए हैं जहां हम हर चीज को परिपक्वता के साथ देखते हैं। हम एक दूसरे को समझते हैं। तुम्हारे साथ एक अपनापन है। हम अब उस स्तर पर हैं जहां हम चीजों को समझते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं’।
राकेश बापट को डांट लगाती भी दिखी शमिता
शमिता शेट्टी ने जब राज कुंद्रा मामले के बाद बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था तो लोगों ये बिलकुल पसंद नहीं आया था, यहां तक कि उन्हें दोबारा शो में लाने के लिए मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन इन सभी बातों पर ध्यान न देते हुए शमिता शेट्टी ने न सिर्फ राकेश बापट के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाए रखा, बल्कि वक्त-वक्त पर ये दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। शमिता बड़े ही प्यार से राकेश पर गुस्सा करती भी नजर आईं और समझाती भी तो वहीं राकेश भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते दिखे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा ये सवाल
दर्शकों का दावा है कि शमिता शेट्टी और राकेश के बीच बिग बॉस में नजदीकियां बढ़ रही है। हालांकि शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ जुड़े रहने के कारण लोग इन दोनों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इन दोनों की बढ़ती दोस्ती दर्शकों को भी खूब भा रही है और यही वजह है कि राकेश बापट से कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि वो क्या बिग बॉस के घर से शमिता से शादी करके निकलेंगे?