रियल्टी शो बिग बॉस 11 में एक मोड़ ऐसा आ गया है जब दो पुराने दोस्त घर में फिर से एक हो गए हैं। बता दें कि शुरू से हिना के साथ रहने वाले घर के दो पहलवान अब उन्हीं के खिलाफ हो गए हैं। चलिए बताते हैं आखिर क्या है मामला...
दरअसल, पोल्ट्री फार्म टास्क के बाद हिना, लव और प्रियांक में बातें चल रही थी। बातों के बीच में हिना घर के दो पहलवान प्रियांक और लव से विकास का पत्ता साफ करने की बात कर रही थी। लेकिन दोनों ने ही हिना की बात नहीं मानी।
बता दें कि लव ने जब से बिग बॉस वाली वीडियो देखी है वे हिना की किसी भी बात का विश्वास ही नहीं करते हैं और वहीं प्रियांक घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी विकास के अच्छे दोस्त है। हिना के लिए घर में मास्टरमाइंड विकास ही खतरा पैदा करने वाले हैं इसलिए हिना उनका सफर खत्म करने में लगी हुई हैं।
जब प्रियांक और लव ने हिना की बात को नहीं माना तो वे उनसे लड़ने लगीं। लेकिन प्रियांक और लव ने साफ कर दिया कि वे दोनों हिना की किसी भी चाल में नहीं आने वाले। बता दें कि हिना ये सब घर में कैप्टन बनने के लिए भी ऐसा कर रही हैं।
जी हां, पोल्ट्री फार्म टास्क में कैप्टेनसी की दावेदारी के लिए अभी हिना और प्रियांक का नाम शामिल हो चुका है। क्योंकि टास्क में ये दोनों ही अपना अंडा स्विमिंग पुल में गिरने से बचा चुके हैं। वहीं, विकास, अर्शी, पुनीश और आकाश कैप्टनसी की दावेदारी से बाहर हो चुके हैं।