{"_id":"65b71786b4b5eafb95049168","slug":"bigg-boss-17-ankita-lokhande-viral-video-on-social-media-mobbed-by-paparazzi-did-not-give-interview-2024-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 29 Jan 2024 08:42 AM IST
सार
'बिग बॉस 17' को मुनव्वर फारूकी के रूप में अपना विजेता मिल गया है। इसी बीच चौथे नंबर पर रहीं अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सीजन के विजेता की घोषणा होने से कुछ मिनट पहले शो से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे सेट से बाहर निकलते ही प्रशंसकों से घिर गईं। अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में अंकिता बेहद निराश नजर आ रही हैं। साथ ही वह पैपराजी से भी बात करने से इनकार कर देती हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो में अंकिता लोखंडे काफी परेशान नजर आ रही थीं। वह अपनी वैनिटी वैन में जा रही थीं तभी मीडिया और प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। जब अभिनेत्री की टीम भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी तो उनकी मां उनके पीछे चलती दिखाई दीं। अंकिता को सभी से कहते हुए सुना जाता है, 'आराम से'। अंकिता लोखंडे व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जानकारी हो कि अभिनेत्री 17वें सीजन में चौथे नंबर पर रहीं।
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। नेटिजन्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी है, 'वह अब सचमुच टूटा हुआ महसूस कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी, और इंटरव्यू देने से मना कर दिया। ऐसा करके उन्होंने दिल जीत लिया।' एक अन्य ने लिखा, 'अंकिता असली विजेता हैं।' फिनाले में एलिमिनेशन के लिए अपना नाम आने के बाद अंकिता थोड़ी भावुक हो गईं। वहीं, उनके परिवार वाले भी हैरान और निराश नजर आए। उनकी भाभी की आंखों में आंसू दिखे।
अंकिता लोखंडे का नाम सुनकर बिग बॉस होस्ट सलमान खान भी चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अंकिता 17वें सीजन की विजेता बनेंगी। सलमान ने कहा, 'मैं हैरान हूं। मुझे लगा था कि तुम शो जीतोगी लेकिन पता नहीं क्या हुआ। पूरी टीम हैरान है....अंकिता, तुम्हारी यात्रा बिग बॉस के इतिहास में सबसे कठिन रही है।'
'बिग बॉस' के मंच पर पहुंचते हुए, अंकिता ने शो में कहा, 'मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं जीत नहीं पाई या मैं टॉप तीन में नहीं हूं। यहां मेरी मां हैं, मेरा पूरा परिवार बाहर इंतजार कर रहा है। तो, मैंने कुछ भी नहीं खोया है। मैं टीवी की बेटी हूं, ये मेरी करम भूमि है...मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे पर मैं खुशी से जा रही हूं। मैं मुस्कुराहट के साथ जा रहा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।