बिग बॉस का 17वां सीजन खत्म हो गया है। इसी के साथ इसे विनर भी मिल गया है। बिग बॉस 17 मुनव्वर फारूकी ने जीता है। अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की है। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 50 लाख रुपये और एक कार मिली है। विजेता के रूप में मुनव्वर के नाम का एलान सलमान खान ने किया। आइए जानते हैं मुनव्वर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..
2 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए गए कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप' के विनर बन लाइमलाइट में आए मुनव्वर आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मुनव्वर ने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन एक बार फिर अपने करियर को पंख दिया है।
3 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर आज भले ही करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनका परिवार दो वक्त की रोटी का भी मोहताज हुआ करता था। साल 2007 में मुंबई जाने से पहले मुनव्वर के परिवार ने बड़ी आर्थिक तंगी झेली थी और उस समय कॉमेडियन को समोसे बेचकर अपने परिवार का पेट पालना पड़ा था। परिवार के हालातों को देखते हुए मुनव्वर ने मुंबई में बर्तन की दुकान पर काम किया था. इस काम को करने के लिए उन्हें केवल 60 रुपये की दिहाड़ी मिला करती थी।
4 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मुनव्वर ने बतौर ग्राफिक डिजाइनर भी काम किया है। साल 2017 में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म सामने आए तो उन्हें कॉमेडी के बारे में पता चला। इसी के बाद मुनव्वर ने कॉमेडी पर काम करना शुरू किया, उनके पहले शो का नाम 'दोध दह्यो' था। इसके बाद मुनव्वर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को गरीबी से बाहर निकालने के लिए दिन रात एक कर दिया था।
5 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Social media
कंगना रणौत के शो लॉक अप के विजेता अब बिग बॉस 17 के फिनाले रेस में बी पहला पायदान पर नजर आ रहे हैं। बादशाह से लेकर करण कुंद्रा तक, कई सितारे फ्रंट में आकर उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वो विजेता बनते हैं या नहीं