Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में '12वीं फेल' को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब, इन कैटेगरी में भी मारी बाजी
बेस्ट फिल्म के साथ 12वीं फेल के लिए इसके निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट मूवी एडिटिंग की कैटेगिरी में भी 12वीं फेल ने बाजी मारी है। इसके अलावा विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए फिल्म बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला। गौरतलब है कि 12वीं फेल साल 2023 की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक रही। अब 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस फिल्म ने धमाल मचाया है।
कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। वहीं, सिनेमा जगत के दिग्गजों ने इसकी खूब तारीफ की थी। आईएमडीबी पर भी इसे 9.2 की रेटिंग मिली है, इसके साथ ही भारतीय सिनेमा की 250 फिल्मों की सूची में में 12वीं फेल आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म है।
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की चमकी किस्मत, इतनी इनामी राशि के साथ मिली शानदार कार
Bigg Boss 17: बिग बॉस की ट्रॉफी पाने से चूके अभिषेक कुमार, जानें अभिनेता के करियर और असली नाम के बारे में?
इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, संजय बिश्नोई, अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। गौरतलब है कि '12वीं फेल' फिल्म से पहले इसी नाम से एक उपन्यास भी आ चुका है, जिसे अनुराग पाठक ने लिखा, जिसके बाद इस उपन्यास को बड़े पर्दे पर उतारा गया।
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर के सिर सजा बिग बॉस विजेता का ताज, सलमान खान ने किया नाम का एलान